लखनऊ

UP Weather Today: गर्मी से बेहाल यूपी के लोग, 28 जिलों में जारी लू का अलर्ट, जानें कब होगी राहत की बारिश

UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मानसून से पहले मौसम विभाग ने यूपी के 29 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। यहां दिन के साथ रात में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

Image

यूपी के 29 जिलों में जारी लू का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। यहां बीते कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिले ऐसे भी है, जहां भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के लोगों का आने वाले 3 से 4 दिनों में राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। दिन तो दिन यूपी के कई जिलों का हाल ऐसा है कि यहां रात में भी लू चल रही है। यूपी के लोगों को न दिन में चैन है न ही उन्हें रात में गर्मी से चैन मिल रहा है। यहां लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। लू और धूप की तपिश में किसी भी काम के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच यूपी के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लोग मानसून की राह देख रहे हैं। अब भीषण गर्मी के प्रकोप से यूपी के लोगों को मानसून ही राहत दे सकता है।

यूपी के इन जिलों में जारी लू का अलर्ट

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, बागपत, बलिया, बहरचई, बाराबंकी, बरेली, बांदा, भदोही, चंदौली, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, हरदोई, मैनपुरी, गाजीपुर, मथुरा, शाहजहांपुर और वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री रहेगा। शहर में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी में तापमान

यूपी के बलिया में आज तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इटावा, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बागपत, आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अयोध्या, बांदा, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, लखनऊ और हमीरपुर में 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में मानसून कब देगा दस्तक

यूपी में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। यहां जल्द ही झमाझम बारिश होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में मानसून 20-24 जून तक पहुंचेगा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस वर्ष मानसून में यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसूनी बारिश से यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article