कानपुर

बेटी को घर से उठा ले जाऊंगा...घर में घुसकर फैज ने दी धमकी, कहा- शादी करो, नहीं तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 28, 2022, 09:20 AM IST

शिकायत के आधार पर नौबस्ता पुलिस ने आरोपी फैज के चमनगंज स्थित आवास पर छापेमारी की। जब अधिकारी पहुंचे, फैज का परिवार पुलिस से भिड़ गया, जिससे उन्हें और पुलिस बल को मौके पर बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी फैज को गिरफ्तार कर लिया।

Image

शादी के लिए कानपुर में नाबालिग को धमकी

Photo : Twitter

कानपुर में पुलिस ने एक और श्रद्धा कांड होने से रोक लिया है। समय रहते एक सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कानपुर के नौबस्ता का है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी के लिए एक नाबिलग को धमकी दी थी।

घर से निकलना मुश्किल

मिली जानकारी के अनुसार फैज नाम का एक शख्स एक नाबालिग के साथ शादी करना चाहता था। वो उसे हर जगह छेड़ता था। लड़की को कई बार शादी के प्रपोज कर चुका था। हाल ये हुआ कि लड़की का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। लड़की के भाई ने जब विरोध किया तो उसकी आरोपी ने पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास गया। शिकायत दी गई।

घर में घुसकर धमकी

इससे पहले की पुलिस कोई कार्रवाई करती, आरोपी शिकायत की सूचना पाकर आग बबूला हो गया और लड़की के घर में घुस गया। उसने लड़की के पिता को धमकाते हुए कहा कि वो उनकी बेटी को उठा ले जाएगा। उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। मना करने पर गुस्साए आरोपी ने लड़की को धमकी देते हुए कहा- "अगर शादी नहीं हुई तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।"

हारकर पुलिस में शिकायत

लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि फैज स्कूल तक लड़की का पीछा करता था और उसे बार-बार परेशान करता था। उन्होंने फैज को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसने लड़की को परेशान करना बंद नहीं किया। इसके बाद लड़की के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और लड़की की जान को खतरा होने का दावा करते हुए फैज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

परिवार का विरोध

शिकायत के आधार पर नौबस्ता पुलिस ने फैज के चमनगंज स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी के परिवार वाले पुलिस से ही भिड़ गए, जिसके बाद और पुलिस फोर्स बुलाकर कार्रवाई की गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article