शहर

Kanpur News: कानपुर में 11 साल की मासूम के साथ दरिदंगी, खेत में दबा मिला शव; गांव में आक्रोश

कानपुर के बिधनू में सोमवार से लापता 11 वर्षीय बच्ची का शव खेत में दबा मिला। प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। परिवार ने पड़ोसी पर आरोप लगाया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और कई टीमें जांच में लगी हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

Kanpur Crime News: कानपुर के बिधनू इलाके में 11 साल की बच्ची का शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। बच्ची सोमवार से ही लापता थी। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है। जिससे इलाके में आक्रोश पैदा हो गया है। मृतका के परिवार के सदस्यों ने एक पड़ोसी पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पांचवीं कक्षा की छात्रा सोमवार दोपहर को अपनी बड़ी बहन के साथ बकरियों को चराने गई थी। उसकी बहन थोड़ी देर के लिए घर लौट गयी और जब वह वापस खेत में गयी तो उसे अपनी बहन नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की। स्थानीय बिधनू थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, लेकिन रात भर खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चला। उसका शव मंगलवार सुबह उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पाया गया, जब ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में डाली गयी मिट्टी देखी। खुदाई करने पर उन्हें शव दबा हुआ मिला।

परिवार ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव नग्न अवस्था में पाया गया और उस पर कई चोटों के निशान थे, जो यौन शोषण की ओर इशारा करते हैं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम निष्कर्षों से पता चलता है कि यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई है। डॉक्टरों के एक पैनल ने शव परीक्षण किया और विस्तृत जांच के लिए नाखून के टुकड़े और डीएनए नमूने सहित फॉरेंसिक साक्ष्य संरक्षित किए गए हैं। परिजनों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसके घर से बरामद मिट्टी से सने कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

मासूम की मौत से भड़का गुस्सा

शव मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए निवासियों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और तत्काल न्याय की मांग की। सहायक पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताडा ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीम गठित की गई हैं। टाडा ने कहा, ’’अहम सबूत एकत्र कर लिए गए हैं और एक संदिग्ध हिरासत में है। मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें