शहर

कल का मौसम 26 August 2025: खत्म होने को है बारिश का सबसे बुरा दौर, जानें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam, 26 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के तमाम हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लेकिन यह भी स्पष्ट हो चुका है कि बारिश का सबसे बुरा दौर अब खत्म होने को है। अगले कुछ दिन देश के तमाम हिस्सों में बारिश होगी और फिर धीरे-धीरे इसकी तीव्रता कम होने लगेगी। चलिए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा।

Image

यहां जानें कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Photo : Times Now Digital

मानसूनी बारिश से देश के तमाम हिस्सों में हालात खराब हैं। कहीं बारिश से बाढ़ के हालात हैं तो कहीं लैंडस्लाइड की वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही हैं। कहीं पुल और सड़कें धंस रही हैं तो कहीं आफत की बारिश में घर बह जा रहे हैं। मैदानी इलाकों की गलियां पानी से लबालब भरी हैं। मौसम विभाग ने अभी और ज्यादा बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। यानी मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं, बारिश का दौर जारी है और बाढ़ का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। चलिए जानते हैं कैसा रहेगा कल का मौसम।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार 25 अगस्त को गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ ही PoK में गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

कल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी मंगलवार 26 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, IMD के अनुसार कल के बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम होने लगेगी। वहीं गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 27 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। चलिए जानते हैं क्षेत्रवार देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम -

उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम का हाल

IMD के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले सात दिनों के अंदर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 25-26 अगस्त को, हरियाणा, पंजाब में 25-27 और 29-30 अगस्त को, उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को, 29-31 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में पश्चिमी राजस्थान में 25-26 अगस्त को, पूर्वी राजस्थान में 25-27 और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 29-30 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 7 दिन और इससे लगे मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन तक गरज और चमक के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है। उसके बाद के चार दिनों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी और सेंट्रल इंडिया में मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 व 29 अगस्त को, बिहार, मध्य प्रदेश में 25, 29-31 अगस्त तक, झारखंड में 30-31 अगस्त, विदर्भ में 28-30 अगस्त तक और ओडिशा में 26-27 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अन्य जगहों पर अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

पश्चिमी भारत में मौसम की चाल

गुजरात में अगले 7 दिनों तक बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच 25-27 अगस्त के बीच अत्यंत भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा समूचे पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्य स्तर की बारिश जारी रहेगी।

उत्तर-पूर्वी भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम?

अगले 6-7 दिनों तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 27-30 अगस्त के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक समूचे उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में मौसम की चाल कैसी रहेगी?

26 से 29 अगस्त तक केरल और माहे क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। 26-30 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, 27 और 28 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में, तटीय आंध्र प्रदेश में 25-27 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक समूचे क्षेत्र में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें