शहर

Kal Ka Mausam : 48 घंटे खतरनाक मौसम का अलर्ट; आंधी के साथ बारिश होगी झमाझम; IMD ने किया सावधान

Kal Ka Mausam, 06 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम के लिहाज से अगले कुछ घंटे अहम रहेंगे। खासकर, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक तेज हवाओं के साथ बादलों के बरसने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे पारा लुढ़कने और कोहरा बढ़ने के चांस हैं। आईएमडी ने अगले 24 से 36 घंटे के दौरान उत्तर-पूर्व मानसून के प्रभाव से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

°Cकल का मौसम कैसा रहेगा 06 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही के साथ सर्दी के ग्राफ में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। ठंड की दस्तक देते ही हवा में ठिठुरन बढ़ने लगेगी, जो आगे जनवरी 2026 के आखिरी या फरवरी तक कायम रहेगी। फिलहाल, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बादल छाए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी से सर्दी का मीटर ऊपर चढ़ेगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी है। अगर, बारिश होती है तो सप्ताह के आखिरी तक सर्दी और कोहरे का सितम बढ़ेगा। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि उत्तर पूर्व मानसून के एक्टिव होने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में आंधी व आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में रहेगा।

उत्तर भारत में कब होगी ठंडी

उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर रहने से मौसम में परिवर्तन होगा। खासकर, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में काफी गिरावट होगी। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह का तापमान बहुत जल्द 15°C से नीचे जा सकता है। आने वाले वीकेंड में पारा 10°C से नीचे गिरने की उम्मीद है। अगले 4-5 दिनों में तापमान 12-13°C तक गिरकर, सामान्य सर्दी का मौसम शुरू होने की संभावना है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली14°C29°C
चंडीगढ़13°C28°C
जयपुर 16°C29°C
भोपाल17°C28°C
मुंबई26°C29°C
पटना21°C31°C
लखनऊ19°C31°C
कोलकाता22°C31°C
देहरादून13°C26°C
शिमला7°C20°C
कश्मीर11°C22°C

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में एक नया मौसमी तंत्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। बुधवार से मौसम शुष्क रहने और तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, जयपुर मौसम केंद्र ने बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई। सबसे अधिक बारिश छबड़ा (बारां) में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई इस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चूरू में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र के अनुसार पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है, जिससे अब लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बारिश का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम की भविष्यवाणी खाली जा रही है। हालांकि, पूर्वानुमान के मुताबिक, बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन बारिश धरती तक नहीं पहुंची। लेकिन तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु क्वालिटी में बुधवार को थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 रहा, जो खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 27 निगरानी स्टेशनों में वायु की क्वालिटी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। गुरुवार को पहाड़ों पर बदलते मौसम का असर हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस , जो मौसम के औसत अधिक है और धिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यूपी में मौसम सर्दी का कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश चक्रवाती तूफान मोंथा पूरी तरह बेअसर हो गया है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन शाम होते-होते सर्दी का भी एहसास हो रहा है। आईएमडी ने राज्य के 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। यानी अब बारिश को लेकर संभावनाएं लगभग खत्म हो चली हैं। 6 और 7 नवंबर को मौसम में कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे कंबल रजाई और अलाव का सहारा लेना पड़ सकता है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में मौसम कैसा है

बिहार में मौसम बदल रहा है। आईएमडी ने कुश स्थानों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है, लेकिन बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने राजधानी पटना, दरभंगा, बक्सर, सासाराम, अरवल, दरभंगा, पूसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और बांका में मौसम बदलने के आसार जताए हैं। बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, सप्ताह के अंत तक राज्य में सर्दी और कोहरे की एंट्री हो सकती है।

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों यानी श्रीनगर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना जताई है तो वहीं नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तराखंड के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा है। 5 नवंबर को पर्वतीय जिलों में पिथौरागढ़. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश-बर्फबारी के संकेत दिए गए हैं। तेज हवाएं चलने से शीतलहर का एहसास हो सकता है। कमोबेश ऐसा ही बारिश और बर्फबारी का मौसम हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में दर्ज किया जाएगा, जिससे तापमान में काफी कमी आएगी और लोगों को भीषण सर्दी महसूस होगी। हालांकि, ऊंची चोटियों शिंकुला, कुंजुम, रोहतांग दर्रा और बारालाचा में बर्फबारी हो रही है, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंच गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना नया वेदर सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बने दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा है कि अगले 24 घंटों में तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को चेन्नई, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची, तिरुवन्नामलाई, सलेम और धर्मपुरी जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश का कारण बन सकता है। आंध्र तट के पास बन रहे मौसम तंत्र के कारण तटीय और डेल्टा क्षेत्रों में नम पूर्वी हवाएं चल रही हैं और घने बादल बन रहे हैं, जिसका प्रभाव दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी पड़ेगा और मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

FAQs

कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के मुताबिक, 6 नवंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के मौसम में बादलों की आवाजाही और धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। हालांकि, दिन में तापमान बढ़ने से मौसम सुहावना रहेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट के कारण कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

कल कहां बारिश होगी?

दिल्ली में वायु क्वालिटी प्रदूषण कितनी है?

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या होता है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article