शहर

कल का मौसम : 48 घंटे बादल बरसेंगे आफत की बरसात! चलेगी आंधी होगा वज्रपात; IMD का शीतलहर का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 05 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आईएमडी ने उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है। अगले 2 दिन तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों के सभी राज्यों पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को दितवाह चक्रवात के आंशिक असर से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज हवाओं (आंधीनुमा) के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

Image

मौसम कल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम का गुणा गणित बिगड़ने वाला है। न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे सकता है, जो पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा। इस नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन रही है। स्काईमेट वेदर ने अगले 24 घंटे के मौसम का अनुमान जताते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन दितवाह के सक्रिय रहने से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज चमक के साथ भारी से भारी बारिश, जबकि कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

समुद्री तूफान सेन्यार के तुरंत बाद एक्टिव हुए दितवाह चक्रवात ने दक्षिण भारत पर कहर बरपा रखा है। पिछले 3-4 दिन से तेज हवाओं आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश से जनजीवन पर विपरीत प्रभाव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4,5 और6 दिसंबर को भी आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं बहेंगी और चेन्नई, तिरुवल्लूर समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। हालांकि, अगले 24 घंटे में चक्रवात का असर धीरे-धीरे कम होगा। लेकिन, चेंगलपट्टू, कट्टनकुलथुर, कोलाथुर, बालूर और अप्पुर में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश जारी रहेगी। तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

दिल्ली में मौसम कल कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान बेहद कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे कम है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पहाड़ों पर एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ेगा, जिसके कारण शीतलहर और सर्दी के ग्राफ में इजाफा होगा। सुबह हल्का कोहरा भी नजर आएगा। सीपीसीबी के मुताबिक, अगले दिनों में एक्यूआई खराब स्थिति में रहेगा। फिलहाल, 2 दिन हल्की बदली दिख सकती है, लेकिन अधिकांश समय आसमान साफ रहेंगे और दिन में सर्द हवाएं चलेंगी।

पंजाब-हरियाणा का तापमान

इधर, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर के कारण तापमान लुढ़कता जा रहा है। दोनों ही राज्यों के अधिकांश जिलों में तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, नारनौल और करनाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कोल्ड वेव चलने के कारण लोगों को सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। अब दिन सुबह और शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में कड़ाके की ठंडी का सितम जारी है। राज्य के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। फिलहाल, फतेहपुर में 2.2, शेखावाटी 3, लूणकरणसर में 2.9, सीकर में 3.8, नागौर में 4.0, चुरू में 4.7, दौसा में 4.8 और अलवर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अगले सप्ताह तक तापमान में और कमी आने की संभावना है। अब शीतलहर के साथ कोहरे का भी सामना करना होगा।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू, लेह, श्रीनगर और पठानकोट समेत कई ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। फिलहाल, काजीकुंड में न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। इसके अलावा लेह, गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर में पहले से बर्फबारी के कारण तापमान माइनस की श्रेणी में है। इस नए मौसमी तंत्र के कारण आने वाले दिनों में सर्दी, कोहरा और बर्फबारी में इजाफा देखा जाएगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली6°C22°C
चंडीगढ़8°C22°C
जयपुर9°C23°C
मुंबई23°C31°C
भोपाल11°C24°C
लखनऊ9°C23°C
पटना12°C25°C
चेन्नई24°C27°C
शिमला5°C16°C
देहरादून8°C19°C
कश्मीर3°C11°C

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

इस वेदर सिस्टम का प्रभाव अगले 48 घंटों तक रहेगा, जिसका आंशिक प्रभाव हिमाचल प्रदेश के ऊपर भी रहेगा। हालांकि, बारिश का अलर्ट तो नहीं है, लेकिन बर्फबारी से मौसम काफी खुशनुमा हो सकता है। आईएमडी ने लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने की बात कही है। अगले 24 घंटे के अंदर पहाड़ी जिलों में मौसम करवट लेने वाला है। यहां भी बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान तेजी के साथ लुढ़केगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article