बिजनेस

555 दिनों की FD पर यह Bank दे रहा सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज, देखें दूसरे बैंकों की दरें

अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो स्पेशल एफडी में निवेश कर ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। बैंक स्पेशल एफडी पर समान्य की तुलना में ज्यादा रिटर्न देते हैं।

Image

बैंक एफडी

अगर आप अपने निवेश पर फिक्स रिटर्न चाहते हैं तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें आपको पता होगा कि मैच्योरिटी पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा। आज हम आपको 555 दिन की स्पेशल एफडी की जानकारी दे रहे हैं। इस पीरियड की एफडी पर आम समान्य एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज ले सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक 555-दिन की FD पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। साथ ही दूसरे बैंकों का भी ब्योरा दे रहे हैं।

सिटी यूनियन बैंक में सबसे ज्यादा ब्याज

बैंकों की वेबसाइट के अनुसार, सिटी यूनियन बैंक 555 दिनों की FD पर आम नागरिकों को 7.25% की सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है, जो इन छह बैंकों में सबसे अधिक है। सीनियर सिटिजन इसी अवधि के लिए 7.50% ब्याज पा सकते हैं। इसके बाद कर्नाटक बैंक का नंबर आता है, जो इसी 555-दिन की अवधि के लिए आम नागरिकों को 7% और सीनियर सिटिज़न को 7.40% ब्याज देता है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपनी 555-दिन की FD पर आम नागरिकों को 6.75% और सीनियर सिटिजन को 7.25% ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक 555 दिनों की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आम नागरिकों को 6.65% और सीनियर सिटिजन को 7.15% का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक इसी अवधि के लिए आम नागरिकों को 6.60% और सीनियर सिटिजन को 7.10% का ब्याज दे रहा है।

555-दिन की FD दरें

बैंकआम नागरिकवरिष्ठ नागरिक
City Union Bank7.25%7.50%
Karnataka Bank7.00%7.40%
Bank of Baroda6.75%7.25%
Indian Bank6.65%7.15%
Canara Bank6.60%7.10%
Union Bank of India6.55%7.05%

एफडी कराने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप एफडी कराने की योजना बना रहे हैं तो बैंक के टर्म एंड कंडीशन को जरूर पता करें। यह भी चेक करें कि अगर आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालेंगे तो कितना पेनल्टी देना होगा। अगर आपको 5 लाख रुपये की एफडी करनी है तो कम से दो अविध में इस पैसे को लगाएं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article