Bigg Boss 20 Major Update: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में आए दिन बवाल देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह घरवालों को राशन नहीं मिला। टास्क में अच्छा परफॉर्म न कर पाने के कारण बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को राशन कमाने का मौका ही नहीं दिया। यहां तक कि माही विज, आसिफ खान और उदिति सिंह को बिग बॉस ने मौका दिया था कि वे किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनकर राशन कमा सकते हैं। लेकिन ये मौका पर भी तीनों ने गंवा दिया। वहीं अब 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राशन के चक्कर में यंग डीएसए की लाइफलाइन चली गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच रीति तिवारी के बचाव में आए Qazi Touqeer के भाई, बोले- बच्ची है जाने दो...
'बिग बॉस 20' में मचा घमासान
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर बताया जा रहा है कि इस टास्क के बाद यंग डीएसए और अमन गांधी के बीच जमकर झगड़ा होता है। यंग डीएसए अमन से पूछते हैं कि उनके पास जब ईशा रिखी का नाम लेने का ऑप्शन था, तब भी उन्होंने एक्टर का नाम क्यों चुना। यंग डीएसए झगड़े में अमन गांधी को 'बकरी' भी कहते हैं। यंग डीएसए की बहस गुल्लू यानी कुशाल तंवर से भी होती है। उनका आरोप है कि गुल्लू ने उन्हें रूम नंबर 20 तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की थी।
