टेक एंड गैजेट्स

iPhone Hidden Feature: आपका नाम सुनते ही तुरंत मिलेगा अलर्ट, जानें एक्टिवेट करने का तरीका

एप्पल आईफोन अपने यूनिक फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अगर आपके पास आईफोन है तो काम की खबर है। हम आपको एक ऐसा फीचर बताने जा रहे हैं जो आपका नाम सुनते ही आपको अलर्ट भेजगा।

Image

आईफोन में आपको कई तरह के यूनिक फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

जब भी सबसे सिक्योर और दमदार स्मार्टफोन की बात होती है तो आईफोन का ही नाम लिया जाता है। आईफोन्स की पहचान सबसे सिक्योर फोन के तौर पर है। यह वजह है कि आईफोन की कीमत नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में कई गुना अधिक होती है। आज हम आपको आईफोन का एक बेहद यूनिक फीचर बताने जा रहे हैं।

अगर आप अक्सर किसी के बुलाने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं—चाहे आप काम में व्यस्त हों, आसपास शोर हो या कानों में हेडफोन लगा हो—तो iPhone का Name Recognition फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है। यह फीचर आपके नाम को पहचानने के बाद iPhone पर नोटिफिकेशन भेज सकता है।

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह फीचर iOS 26 और उसके बाद के वर्जन में उपलब्ध है। खास बात यह है कि iPhone को यह भी सिखाया जा सकता है कि आपका नाम किस तरह बोला जाता है। इसके लिए आप खुद या कोई दूसरा व्यक्ति आपका नाम बोलकर रिकॉर्ड कर सकता है। अगर आपको एक से ज्यादा नाम या निकनेम से बुलाया जाता है, तो आप उन्हें भी इस फीचर में जोड़ सकते हैं।

iPhone में Name Recognition कैसे ऑन करें?

  • सबसे पहले iPhone में Settings ऐप खोलें।
  • अब Accessibility पर टैप करें।
  • इसके बाद Sound & Name Recognition विकल्प चुनें।
  • यहां Name Recognition पर टैप करें।
  • अब Set Up Name Recognition चुनें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके सेटअप पूरा करें।

सेटअप पूरा होने के बाद iPhone आपके नाम को पहचानने की कोशिश करेगा और नाम सुनाई देने पर आपको अलर्ट भेज सकता है। आपको बता दें कि इस फीचर में आप एक से ज्यादा नाम भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा किसी निकनेम या दूसरे नाम से भी बुलाया जाता है, तो आप Name Recognition में एक से ज्यादा नाम जोड़ सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article