शहर

15, 16, 17, 18, 19 जनवरी को पानी गिरेगा मूसलाधार, शीतलहर-पाला से पारा लुढ़केगा धड़ाम; कोहरे का बडा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 15 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सप्ताह के आखिरी तक मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा तो उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे (Dense Fog) की चादर छाई रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान 0 डिग्री की तरफ बढ़ेगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का सितम झेलना पड़ेगा। उधर, दक्षिण भारत के 3 से 4 राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अगले सप्ताह से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 19 जनवरी को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में शीतलहर व भीषण कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहेगा। कोल्ड डे (Cold Day) जैसी स्थिति के कारण कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। सुबह के वक्त पाला गिरने की संभावना है। इधर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और कोहरे से पहाड़ियों से पटी नजर आएंगी। उधर, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। स्काईमेट ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार को तमिलनाडु, केरल और लक्ष्यद्वीप में मध्यम बारिश का अलर्ट है।

यूपी-बिहार का कल मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन तक तेज शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे दिन में भी गलन वाली सर्दी परेशान करेगी। अगले सप्ताह से 18, 19 जनवरी को राज्य में नए विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का अनुमान जताया गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे और पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के अधिकांश जिलों में देखने को मिलेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली 5°C19°C
मुंबई20°C28°C
चंडीगढ़3°C16°C
जयपुर7°C21°C
भोपाल10°C25°C
लखनऊ7°C19°C
पटना8°C21°C
कश्मीर-6°C4°C
शिमला4°C15°C
देहरादून5°C16°C
कोलकाता11°C23°C

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। आईएमडी के मुताबिक, एनसीआर में शीतलहर का अलर्ट जारी रहेगा और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है व सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, ठंड के बीच हवा की क्वालिटी बिगड़ी रहेगी। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड की जाएगी। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 420 के आसपास बना हुआ है, जिससे अभी लोगों को शुद्ध हवा के लिए इंतजार करना होगा। अगले सप्ताह से दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट जारी है।

राजस्थान में मौसम कैसा है?

राजस्थान के अधिकांश जिलों में शीतलहर का कहर जारी है। कई हिस्सों में ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पर बुरा असर देखा गया। आईएमडी के मुताबिक, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री, फतेहपुर में तापमान 2 डिग्री, नागौर में 2.5, अलवर में 3, करौली में 3, गंगानगर में 3, झुंझुनू में 3.5, पिलानी में 4 और जैसलमेर में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में रात का तापमान 4.5 डिग्री, बीकानेर में 5 डिग्री, टोंक में 5.5 डिग्री, अजमेर में 8 डिग्री और जयपुर में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर मौसम को प्रभावित करेगा।

हरियाण-पंजाब का मौसम

हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों की ओर से आ रहीं पछुआ सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान गिर रहा है और लोगों को दिन में भी गलन वाली सर्दी परेशान कर रही है। खासकर, हिसार में रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार तक नारनौल में 1 डिग्री, भिवानी में 1 डिग्री, गुरुग्राम में 3 डिग्री, अंबाला में 4.5 डिग्री, करनाल में 3.2 डिग्री, फरीदाबाद में 4 डिग्री और रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सुबह के समय कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। खासकर, चंडीगढ़ में 3.5 डिग्री, बठिंडा में 3 डिग्री, गुरदासपुर में 3 डिग्री, अमृतसर में 4 डिग्री, लुधियाना में 5 डिग्री, पटियाला में 4 डिग्री, होशियारपुर में 5.2 डिग्री और मानसा में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आफत वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचने से डल झील का पानी जम गया। इस समय चिल्ला-ए-कलां का 40 दिनों का दौर जारी है, जिससे भीषण ठंड की संभावना बनी हुई है। इस दौरान बर्फबारी और बारिश को लेकर संभावना प्रबल है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री, शोपियां घाटी में माइनस 8 डिग्री, पहलगाम में 6 डिग्री, गुलमर्ग में 4 डिग्री, सोनमर्ग में 3 डिग्री, काजीगुंड में 6 डिग्री, कोकेरनाग में 2.5 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने का अनुमान है, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास बना हुआ है। आईएमडी के अनुमासर एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की ओर बढ़ रहा है जो 16 जनवरी से घाटी के मौसम को प्रभावित कर सकता है। 16 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के संकेत हैं, जिससे बारिश की संभावना है। विक्षोभ के असर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है।

कोल्ड डे किसे कहते हैं?

उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में भीषण सर्दी के कारण कोल्ड डे की स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article