शहर

कल का मौसम 09 January 2025: शीतलहर कोहरे बर्फबारी का अटैक, बारिश-तेज हवाएं करेंगी घरों में कैद; फ्लाइटें-ट्रेनें रहेंगी लेट

Kal Ka Mausam, 09 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के सभी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा-पंजाब कड़ाके की सर्दी की कैद में है। अधिकतर राज्यों में शीतलहर के साथ गलन और पाला गिर रहा है। उधर, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल समेत मेघायल और ऊटी में बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 से 12 जनवरी तक कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

Image

भारत कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): जनवरी के दूसरे सप्ताह तक आधा देश कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। बारिश का अलर्ट, शीतलहर का कहर और कोहरे की चादर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम के अलग-अलग मिजाज हैं। जहां सूमचा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी से बेहाल है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में भी तापमान सामान्य से कम है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बर्फबारी से परेशान हैं तो वहीं तमिलनाडु से लेकर मेघालय के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। इधर, उत्तरी राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में तापमान सामान्य से बेहद कम है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा इन राज्यों में भीषण कोहरे के चलते भारी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हैं। कई मुख्य ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं। इतना ही नहीं इसका असर सड़क परिवहन पर भी पड़ रहा है। कई जगह कम दृश्यता के कारण वाहनों के एक्सीडेंट की खबरें आमने आ रही हैं। वहीं, हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हैं। आईएमडी ने आने वाले दिनों में सर्दी के साथ गलन बढ़ने के आसार जताए हैं। साथ 10 से 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी, जिससे तापमान और कमी आने का अंदेशा है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 10 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां रात्रि के समय न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतन तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले 2 से 3 दिन बादल छाए रह सकते हैं।

पंजाब-हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा

पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को कई स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने से दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के आसपास रहेगी। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। पंजाब में बुधवार को संगरूर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री और गुरदासपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार में रात में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 9.3 डिग्री, करनाल में 7.5 डिग्री, नारनौल में 5.0 डिग्री, रोहतक में 7.7 डिग्री, भिवानी में 5.0 डिग्री और सिरसा में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में फिलहाल सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता शून्य तक पहुंच रही है और न्यूनतम तापमान भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कमोबेश इसी तरह का मौसम गुरुवार को भी रह सकता है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर जिलों में बुधवार को तेज धूप निकली, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कितना?

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। गुरुवार (9 जनवरी) के लिए, आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.56 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता का स्तर लगभग 17 प्रतिशत रहेगा। बच्चों और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों वाले लोगों को लंबे समय तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है। एक्यूआई के बारे में जानकारी रखने से व्यक्ति अपने दिन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से योजना बना सकता है और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकता है। आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों के लिए दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा, जिसमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान, आर्द्रता का स्तर और आसमान साफ रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में इन दिनों बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इनमें से पर्यटन नगरी पचमढ़ी राज्य में सबसे ठंडी रही और यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है और उसके बाद बदलाव के भी आसार हैं। बीते कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी नजर आने लगा है। एक तरफ जहां सर्द हवाएं चल रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर कोहरा भी नजर आ रहा है, इसके चलते विजिबिलिटी लगातार कम हो रही है और तापमान भी लगातार कम हो रहा है। कोहरे का आवागमन पर भी असर पड़ रहा है, कई स्थानों पर कोहरे के कारण हादसे भी हुए हैं।

सर्द हवाओं के बीच खिली धूप सुहावनी लग रही है और वह ठंड से काफी हद तक राहत दिलाने वाली है। राज्य के न्यूनतम तापमान पर गौर करें तो राज्य के बड़े हिस्से में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है और सबसे ठंडे इलाके की बात करें तो पर्यटन नगरी पचमढ़ी सबसे ठंडी रही, जहां तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। इसके अलावा बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदा पुरम, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महाकौशल, विंध्य आदि इलाकों में तापमान कम रहेगा और ठंड का असर बने रहने के बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि कहीं-कहीं पर शीतलहर की स्थिति रहेगी। इसके अलावा बुधवार तक नागौर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, सिरोही में 2.7 डिग्री, जालोर में 2.9 डिग्री, लूणकरणसर में 3.9 डिग्री, चुरू में 4.0 डिग्री, दौसा में 4.2 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री व पिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में यह 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में तापमान

झारखंड के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान है। बुधवार तक खूंटी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा और सरायकेला में क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 10 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। 11 जनवरी से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है। 11 फरवरी से पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

तमिलनाडु में बर्फबारी

तमिलनाडु के पहाड़ी शहर ऊटी में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने के साथ ही समीप के एवालांचे में पारा और नीचे चला गया। एवालांचे में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अत्यधिक सर्दी से स्थानीय लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऊटी के कई हिस्से और कंथाल तथा तुलाईकुंड सहित आस-पास के इलाकों में भीषण सर्दी की वजह से पाला जम गया। स्थानीय चाय किसानों ने इस बात पर चिंता जताई कि मौसम के कारण बागान प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ठंड के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड के मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पूरी घाटी क्षेत्र में रात में तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। हालांकि, आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन दिन में धूप खिल रही है।

कब होता है कोल्ड डे?

यूपी, बिहार हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में कोल्ड डे जारी किया गया है। दरअसल, आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article