शहर

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

कल का मौसम कैसा रहेगा (05 अगस्त 2026) : मानसून तेज रफ्तार पकड़ चुका है। खासकर, उत्तर भारतीय राज्यों में अगले 48 घंटों तक बादलों के छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश भागों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत दिए हैं। अगले कई घंटों तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों पर बादलों की आवाजाही और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। उधर, पहाड़ों पर अच्छे मानसून के सक्रिय रहने से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। लिहाजा लोगों को खराब मौसम के दौरान सचेत रहने की सलाह दी गई है। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर में भारी से भारी वर्षा के जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। अत्यधिक पानी के जमाव से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ से जनजीवन व्यस्त रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार पानी बरसने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिमी घाट के हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, लेकिन सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी ने बताया कि सीजन में अबतक 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना के कारण मौसम में सुधार की उम्मीद है। चार और पांच अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि छह अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। सात अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश में, प्रभावित ज़िलों में अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव शामिल हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा है। पिछले कुछ घंटे से मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। मंगलवार और बुधवार को मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 27.4 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां होने से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 70 के आसपास दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में बने रहने का अनुमान है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों पर मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी से राहत है। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर जारी रहने से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दौसा, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, कोटा और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, छह-सात अगस्त को पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक नया चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसून फिर सक्रिय होगा और राज्यभर में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। विभाग का कहना है कि सात से 10 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभागों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा और पंजाब में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कई घंटों से राज्य के अधिकांश जिलों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आईएमडी ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं के बारे में आगाह किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के पटियाला जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान बिजली गर्जन, 60 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले कई घंटों तक फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं। इधर, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में तेज मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह पहाड़ी हिस्सों बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश की संभावना है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों पर रहने का अनुमान है।

केरल में भारी बारिश

दक्षिण भारत के अधिकांश भागों पर तेज मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी रखा है। इस दौरान समुद्री इलाकों में तेज हवाओं और लहरों के उठने की संभावना है। लिहाजा, लोगों को तटीय भागों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है। मुवाट्टुपुषा नदी का जलस्तर 11.60 मीटर पर दर्ज किया गया, जो 10.92 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर और 11.93 मीटर के खतरे के निशान के करीब है। उन्होंने कहा कि जलस्तर घट रहा है। तोडुपुषा नदी में खतरे का निशान 11.79 मीटर है। कलियारा नदी 12.26 मीटर पर बह रही है, जो इसके चेतावनी स्तर 13.10 मीटर और खतरे के स्तर 14.10 मीटर से नीचे है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान  समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

मानसून सत्र की शुरुआत होते ही सपा को झटका; विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी का बैनर लहराना पड़ा महंगा

मानसून सत्र की शुरुआत होते ही सपा को झटका; विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी का बैनर लहराना पड़ा महंगा