शहर

कल का मौसम 03 June 2025 : झमाझम बरसेंगे बादल, मानसून के आगमन के लिए तैयार हो रहे दिल्ली-यूपी और बिहार; तूफान और ठनका का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 03 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दक्षिण भारत में मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। उधर नॉर्थ-ईस्ट में भी इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। इससे लगातार तेज बवाएं और बारिश का दौर बना हुआ है। आकाशीय बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी की चेतावनी IMD ने दी है।

Image

कल का मौसम, 3 जून 2025

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) दक्षिण भारत के कई हिस्से मानसूनी बारिश से सराबोर हो रहे हैं। मानसूनी हवाओं ने सूरज की गर्मी निकालकर पारा गिरा दिया है। इधर उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं, थंडरस्टॉर्म और बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मई के महीने में 2-4 दिन प्रचंड गर्मी के रहे, जबकि ज्यादार समय मौसम खुशनुमा बना रहा। कल यानी रविवार 1 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी चली और फिर झमाझम बारिश के कारण गर्मी का प्रकोप कम हो गया। आज यानी सोमवार 2 जून को भी सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। चलिए जानते हैं आज और कल का मौसम कैसा रहेगा।

यहां आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके व सिक्किम के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

यहां तेज हवाएं चलेंगी

छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी IMD ने की है। असम, मेघालय, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी थंडरस्टॉर्म के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कड़ाईकनाल में थंडर स्टॉर्म के साथ हल्की बारिश हो सकती है और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

अगले दो दिन बारी बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार तक भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों में गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा के भी कुछ इलाकों में कल यानी मंगलवार 3 जून को बारिश होने की संभावना है। यही नहीं कोंकण, केरल और गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। उधर गंगीय पश्चिम मध्य बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और आद्र मौसम रहेगा।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तापमान

स्टेशन का नाम अधिकतम तापमान न्यनतम तापमान

स्टेशन का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
आयानगर37.5 24.0
पालम 37.8 22.3
सफदरजंग 37.9 22.6
रिज एरिया 37.2 19.9
लोधी रोड 37.7 22.0

दिल्ली कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 1 से 5 जून के बीच प्री-मानसून गतिविधियां रहेंगी। इसी के प्रभाव में रविवार शाम दिल्ली में तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश भी हुई। विशेषतौर पर आज यानी सोमवार 2 जून से 4 जून के बीच तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी।

UP में कल का मौसम

उत्तर भारत में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख बदला हुआ दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा और आंधी चलने की आशंका है। कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान

बिहार में भी प्री-मानसून का असर देखा जा रहा है। अगले कुछ दिनों में राज्य में मानसूनी बारिश की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article