लखनऊ

नवाबों के शहर से चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, जानें कहां तक होगा सफर

देश सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा है। यात्रियों को चेयर कार में सुविधाओं और रफ्तार का अनुभव देने के बाद अब वंदे भारत स्लीपर भी जल्द ही ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नवाबों के शहर लखनऊ से चलेगी। यह ट्रेन राजधानी दिल्ली को भी जोड़ेगी।

Image

लखनऊ से चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Photo : Twitter

देश के तमाम शहरों में नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। दो बड़े शहरों को जोड़ने के लिए नमो भारत रफ्तार और सुविधाओं का दूसरा नाम बन चुकी है। अब बारी है नमो भारत स्लीपर ट्रेन का। यानी ऐसी नमो भारत ट्रेन जिसमें यात्री सोकर ओवरनाइट जर्नी भी कर सकते हैं। जबकि नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इतनी दूरी तक चलती हैं, जिस सफर को 8 घंटे में पूरा किया जा सके। नमो भारत एक्सप्रेस में सिर्फ बैठकर ही सफर कर सकते हैं, लेकिन नमो भारत स्लीपर में यात्री आराम से लेटकर तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन का सफर कर पाएंगे। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नवाबों के शहर लखनऊ से चलने वाली है। चलिए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में सब कुछ -

भारतीय रेलवे नवाबों के शहर लखनऊ और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इन दो शहरों के बीच रफ्तार और आराम का दूसरा नाम होगी। रिपोर्टों के अनुसार रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर के लिए रूट तय कर लिया है और स्टेशनों का सर्वे भी हो चुका है। जानकारी के अनुसार नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पूरा ढांचा दिल्ली के कोचिंग यार्ड में पहुंच चुका है।

ज्ञात हो कि लखनऊ-मुंबई रूट भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त रूटों में से एक है। इस रूट पर लगभग हर मौसम में बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते रहते हैं।

22 कोच की होगी वंदे भारत स्लीपर

तेजस ट्रेन की तरह ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी हफ्ते में चार दिन ही चलेगी। इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन में कुल 20 एसी कोच होंगे, जो फर्स्ट, सेकेंड र थर्ड क्लास के होंगे। इसके अलावा 2 अन्य स्लीपर कोच भी वंदे भारत स्लीपर में होंगे।

1200 यात्री एक साथ करेंगे सफर

माना जा रहा है कि लखनऊ-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एक समय में 1200 यात्री एक साथ यात्रा कर पाएंगे। माना जा रहा है कि कुछ ही समय में रेलवे की तरफ से आधिकारिक टाइमटेबल भी जारी कर दिया जाएगा और फिर इस रूट पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने लगेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

लखनऊ-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इन दो प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ने के साथ ही राजधानी दिल्ली सहित बीच में कई शहरों के स्टेशनों पर रुकगी। यह ट्रेन कई शहरों को आपस में जोड़ेगी। इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर के कुछ प्रमुख स्टेशन होंगे -

  • हरदोई
  • शाहजहांपुर
  • बरेली
  • रामपुर
  • मुरादाबाद
  • गाजियाबाद
  • निजामुद्दीन
  • आगरा
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!