शहर

Yogini Temple: गोड्डा के इस मंदिर में पूरी होती है भक्तों की सारी मनोकामना, ये हैं मान्यताएं

गोड्डा के इस मंदिर से भक्तों की अटूट आस्था जुड़ी है। लोगों का ऐसा मानना है कि यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है, जहां भक्तों की सभी मनोकामानाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में नवविवाहित जोड़ो अपना दांपत्य जीवन शुरू करने से पहले यहां माथा टेकने पहुंचते हैं।

Image

गोड्डा योगिनी मंदिर

Photo : Twitter

गोड्डा में स्थित योगिनी मंदिर पूरे शहर में काफी मशहूर है। वैसे तो हर साल यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन खासकर सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शनिवार को यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। दूर-दूर से भक्तजन यहां अपनी मनोकामना को लेकर पहुंचते हैं और माता उनकी मनोकामानाएं पूरी भी करती है।

इस मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। ऐसा माना जाता है कि 52 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर भी है। जहां लोगों अपनी मनोकाना लेकर पहुंचते हैं और उनकी सभी इच्छाएं माता पूरी करती हैं। मंदिर को लेकर कई और तरह की मान्यताएं हैं।

52 शक्तिपीठों में से एक है यह मंदिर

लोगों का ये मानना है कि जब माता सती के अपमान के बाद भगवान शिव उनके जलते शरीर को लेकर ताडंव कर रहे थे, तो इस धरती को नाश होने से बचाने के लिए श्री हरी विष्णु ने सती के शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। उन्हीं में से एक टुकड़ा इस जगह जा गिरा था। लेकिन इसे गुप्त रखा गया।

पहाड़ों पर वास करती हैं योगिनी माता

ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में लोग तांत्रिक साधनाएं भी करते हैं। नौरात्रि में अष्टमी की रात्रि को पूरे झारखंड बिहार से तांत्रिक यहां हुंचते हैं। मंदिर के दोनों तरफ दो पहाड़ हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के इस एक पहाड़ पर माता योगिनी वास करती हैं। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि शादी के बाद इस मंदिर के दर्शन करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। इसलिए नवविवाहित जोड़े यहां आकर माता टेकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article