शहर

कोटा में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, फांसी के फंदे से झूला JEE छात्र; डेढ़ साल में 39 छात्रों ने दी जान

राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर एक जेईई छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले डेढ़ साल में 39 छात्रों ने जान दी है।

Image

प्रतिकात्मक

KEY HIGHLIGHTS
मुख्य बिंदु
  • कोटा में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र संदीप कुमार कुर्मी
  • बिहार के नालंदा जिले का मूल निवासी था मृतक
  • जनवरी 2023 से 39 छात्र दे चुके हैं जान

कोटा: कोटा में एक छात्र ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय छात्र ने यहां ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) में स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का जनवरी से अब तक यह 13वां मामला है। वर्ष 2023 में कोटा में 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

बिहार का रहने वाला था छात्र

पुलिस ने बताया कि बिहार के नालंदा जिले का मूल निवासी संदीप कुमार कुर्मी पिछले दो साल से कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए तैयारी कर रहा था और महावीर नगर-3 में पीजी में रहता था। महावीर नगर पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र मारू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे किशोर का सहपाठी उसके कमरे में गया जहां उसने देखा कि कुर्मी छत के पंखे से लटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुर्मी के सहपाठी ने पीजी की देखरेख करने वाले व्यक्ति को इसके बारे में सूचना दी। बाद में पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया। एसएचओ ने बताया कि छात्र ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को आत्महत्या की।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article