शहर

जम्मू में बारिश का कहर, मकान गिरने से महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 3, 2024, 01:20 PM IST

जम्मू-कश्मीर में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश में कच्चा मकान ढहने से मां सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ति करा दिया गया है।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Photo : Twitter

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। बच्चियों की उम्र दो से पांच साल के बीच बताई जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में एक और दो मार्च को भारी बारिश हुई, जिसमें जम्मू क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और ओलावृष्टि से रियासी मकान समेत कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।

दो दिनों तक हुई इस बारिश में यहां के मकान ढहने से एक महिला समेत उसके तीन बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हुए हैं। यहां के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।

मां सहित तीन बच्चियों की मौत

अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रियासी की घटना में भारी बारिश के बाद चस्साना तहसील के कुंदरधन मोहरा गांव में मकान ढहने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। उसमें रहने वाली फल्ला अख्तर (30), उनकी बेटियों नसीमा (5), सफीना कौसर (3) और समरीन कौसर (2) हैं। बचावकर्ताओं ने मलबे से शवों को निकाल लिया है।

हादसे में घायल लोग अस्पताल में भर्ति

आगे उन्होंने बताया कि घटना में परिवार के दो बुजुर्ग सदस्यों कालू (60) और उनकी पत्नी बानो बेगम (58) को भी चोटें आयी हैं। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।

End of Article