जयपुर

Sirohi: 300 मीटर तक युवक और महिला को घसीटती ले गई कार, रॉन्ग साइड से आकर उड़ाया, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

राजस्थान के सिरोही में रॉन्ग साइड आ रही एक बेकाबू कार ने महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार दी और करीब 300 फीट तक घसीटते हुए ले गई। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

Image

सिरोही में कार एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

सिरोही: आबूरोड़ सदर थाना क्षेत्र की आकराभट्टा में शुक्रवार को रॉन्ग साइड आ रही एक बेकाबू कार महिला और युवक को करीब 300 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल, आकराभट्टा निवासी और स्थानीय पार्षद सुरेश बंजारा ने बताया-आकराभट्टा निवासी दलपत कुमार अपनी पत्नी और बच्ची के साथ शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास स्थानीय जनरल स्टोर पर सामान लेने के लिए रुके थे। तभी तेज रफ्तार कार उनको बाइक सहित टक्कर मार दी और फिर घसीटते हुए दूर तक ले गई। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

हादसे के बाद हड़कंप मच गया और लोगों ने कार के नीचे फंसी महिला और युवक को बाहर निकाला। दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस दौरान कार में सवार एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि, कार चालक मौके से फरार हो गया।

ईटीवी के हवाले से एसआई ने बताया कि हादसे में दलपत कुमार (38), अपनी पत्नी सीमा प्रजापत (35) और पुत्री रुचिका 8 साल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पालनपुर रेफर किया गया है। हादसे में सड़क किनारे खड़ी महिला लक्ष्मी बंजारा और उसका मासूम पुत्र भी घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article