अध्यात्म

Aasha Dashami Vrat 2026: आज आशा दशमी पर पढ़ें राजा नल-दमयंती की ये कथा, पूरी हो सकती हैं इच्छाएं; जानें शुभ मुहूर्त

Aasha Dashami Vrat 2026 Today: आज 24 जुलाई 2026 को आशा दशमी व्रत है। चलिए जानें आशा दशमी व्रत के महत्व, लाभ, पूजा के शुभ मुहूर्त और कथा आदि के बारे में।

Image

आशा दशमी व्रत की कथा और शुभ मुहूर्त

Aasha Dashami 2026 Today Vrat: सनातन धर्म के लोगों के लिए आशा दशमी व्रत काफी खास होता है, जिसका उपवास हर महीने शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है। हालांकि, इस व्रत की शुरुआत आषाढ़ा माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से होती है, जिसके बाद इसे लगातार कई महीनों तक रखना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आशा दशमी के दिन देवी पार्वती और आशा देवियों की मुख्य रूप से पूजा की जाती है। देवी ऐन्द्री, देवी आग्नेयी, देवी याम्या, देवी नैर्ऋति, देवी वारुणी, देवी वायव्या, देवी सौम्या, देवी ईशानी, देवी अधः और देवी ब्राह्मी ही 10 आशा देवियां हैं, जिनकी सच्चे मन से पूजा करने से हर मनोकामना को पूर्ण किया जा सकता है। चलिए अब जानें आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि के समय, आज के शुभ मुहूर्त और आशा दशमी व्रत की कथा के बारे में।

आशा दशमी व्रत की तिथि

तिथिदिनसमय
दशमी तिथि प्रारम्भकल 23 जुलाई 2026सुबह 07:03 बजे
दशमी तिथि समाप्तआज 24 जुलाई 2026सुबह 09:12 बजे
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को ही आशा दशमी का व्रत रखा जा रहा है।

आज आशा दशमी की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:15 से सुबह 04:57 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 से शाम 07:38 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:17 से रात 08:19 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 04:57 से शाम 06:44 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 12:07 से रात्रि 12:48 बजे तक (25 जुलाई)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन सा रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा? जानें

    आशा दशमी व्रत की कथा

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में निषध देश में नल नामक राजा का राज था। एक बार नल और उनके भाई पुष्कर के बीच लड़ाई हो गई, जिसके बाद दोनों ने युद्ध करने का फैसला किया। राजा नल बहुत ही जल्दी युद्ध में हार गए, जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी दमयंती के साथ राज्य छोड़ना पड़ा। दोनों के पास कोई सहारा नहीं था, इसलिए वो वन में रहने के लिए मजबूर थे। एक दिन राजा नल ने वन में स्वर्ण सी कांति वाले पक्षियों को देखा, जिन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने उन पर कपड़े फेंके, लेकिन वो सभी वस्त्र लेकर उड़ गए। इससे राजा को बहुत दुख हुआ और वो अकेले ही वन में निकल पड़े।

    कुछ देर बाद दमयंती जब नींद से जागी और राजा को अपने पास नहीं देखा तो डरकर रोने लगी और वन में उनकी तलाश के लिए निकल गई। वन में घूमते-घूमते दमयंती एक दिन चेदी देश पहुंच गई। जहां उसकी मुलाकात राजमाता से हुई, जिन्होंने उससे उसके बारे में पूछा। इस पर दमयंती ने कहा 'मैं शादीशुदा स्त्री हूं। मैं न तो किसी के चरण धोती हूं और न ही किसी का बचा हुआ भोजन करती हूं। अगर कोई मुझे प्राप्त करने का प्रयास करेगा तो वो आपके द्वारा दंडनीय होगा।' राजमाता ने दमयंती की बात मान ली और उसे अपने देश में रहने की इजाजत दे दी।

    कुछ समय बाद दमयंती अपने माता-पिता के घर चली गई, जहां पर वो खुश नहीं थी। उसे अपने पति की बहुत याद आती थी। दमयंती एक दिन अपने माता-पिता के कहने पर एक श्रेष्ठ ब्राह्मण के यहां गई और उनसे कोई ऐसा दान व व्रत बताने को कहा, जिससे उसे अपना पति वापस मिल सके। फिर ब्राह्मण ने दमयंती को आशा दशमी व्रत के बारे में बताया। ब्राह्मण ने कहा ये ऐसा व्रत है, जो तुम्हारे सारे दुखों को दूर कर सकता है। साथ ही खोए हुए पति से भी मिलवा सकता है।

    इसके बाद दमयंती ने सच्चे मन से आशा दशमी व्रत रखना आरंभ किया, जिसके कुछ समय बाद उसे अपना पति मिल गया। कहा जाता है कि इसी के बाद से आशा दशमी व्रत रखने की परंपरा शुरू हुई।

    डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

    Nidhi Jain
    निधि जैनauthor

    निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

    और पढ़ें
    End of Article