जयपुर

Bharatpur News: कुएं में गिरे दो युवक, पानी में नहीं ले पाए थाह; तड़प तड़पकर मौत

राजस्थान के भरतपुर दो युवक एक कुएं में जा गिरे। कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई।

Image

भरतपुर में कुएं में गिरे 2 युवक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भरतपुर : जिले के बयाना थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो युवकों की कुंयें में गिरने से मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस का कहना है कि ये युवक कुएं पर लगी पट्टी के टूटने से उसमें गिर गए और डूब गए।

खेत पर पानी लगाए गए थे दोनों

थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि संजय (22) और राजवीर (28) खेत में पानी देने के बाद खेत पर बने 50 फीट गहरे कुएं के ऊपर लगी पट्टी पर बैठकर नहा रहे थे। अचानक पट्टी के टूट जाने से दोनों कुंए में जा गिरे और दोनो की पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

(इनपुट -भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article