शहर

द बर्निंग कार: हरिद्वार में पल भर में राख हो गई चलती कार, Video देख दहल जाएंगे आप

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकल कर खुद को सुरक्षित किया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

Image

हरिद्वार में कार में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हरिद्वार: भीषण गर्मी के बीच चलते वाहनों में आग लगने की खबरें आम हो गई हैं। लगातार देश के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी तरह का एक वीडियो हरिद्वार से सामने आया है, जिसमें एक चलती कार आग का गोला बन गई है। वाकया सोमवार दोपहर 1:30 बजे का बताया जा रहा है, जहां चिलचिलाती धूप के बीच सड़क पर दौड़ रही कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में किसी तरह कार सवारों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहे थे, तभी कांगड़ी के पास क्विड कार से आग की लपटे उठने लगीं। आग की सूचना पाते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।

कार में आग लगने का वीडियो आया सामने

वीडियो में कार धू-धूकर जलती नजर आ रही है। देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयावह था। अगर, कार सवार लोग समय रहते बाहर नहीं आ पाते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि, आग कैसे लगी अभी इसका स्पष्ट कारण सामने निकलकर नहीं आया है। फिलहाल, पुलिस कार सवार लोगों से घटना की जानकारी ले रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article