जयपुर

Sawai Madhopur: रणथंभौर में मासूम को उठा ले गया टाइगर, मंदिर में दर्शन के लिए आया था परिवार, वन विभाग ने बंद किया रास्ता

राजस्थान के सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन के लिए आए परिवार के एक बच्चे को टाइगर उठा ले गया। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया।

Image

रणथंभौर में मासूम को उठा ले गया टाइगर

Sawai Madhopur: राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन कर रहे एक बच्चे को टाइगर उठा ले गया है। यह घटना रणथंभौर नेशनल पार्क की है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को बंद कर दिया है। टाइगर के इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि टाइगर के इस अटैक में बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया है। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे की उम्र मात्र 7 वर्ष थी। वह अपनी दादी और चाचा के साथ रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद वह लोग वापस लौट रहे थे, तभी जंगल से एक टाइगर आया और बच्चे पर झपट्टा मारा और उसे उठा ले गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की सारी कोशिश नाकामयाब हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि काफी देर तलाश करने के बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ। हादसे की सूचना पुलिस की टीम को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक सुमन पुत्र द्वारका माली निवासी गोहटा खाना देई खेड़ा के रूप में हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article