जयपुर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 6 घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के सवाईमाधोपुर में त्रिलोकपुरा पुरा गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो, छह लोग घायल हो गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ।

Image

सवाई माधोपुर में रोड एक्सीडेंट

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार के ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कार सवार लोग विक्रमगढ़ के निवासी थे

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सूरवाल थाना क्षेत्र में त्रिलोकपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। जिसमें कार में सवार राजन (22), उसकी बहन मोनिका (24), रेखा (42) और धापू देवी (65) की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले थे।

घायल लोग स्थानीय अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article