देश

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे थे, जहां हवाई अड्डे पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने गले मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पिछले 40 वर्षों (चार दशकों) में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है।

Image

न्यूजीलैंड में पीएम मोदी का पारंपरिक अंदाज से स्वागत। तस्वीर-@MEAIndia/X

PM Modi New Zealand: न्यूजीलैंड की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पारंपरिक अंदाज में भी हुआ है। शनिवार को ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का बेहद खास और भव्य पारंपरिक 'माओरी पोव्हिरी' से स्वागत किया गया। यह औपचारिक स्वागत न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों का एक प्रतीक है। विदेश मंत्रालय ने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में गर्मजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें पारंपरिक माओरी पोव्हिरी से सम्मानित किया गया, जो न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है।'

चार दशकों में पहली ऐतिहासिक यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे थे, जहां हवाई अड्डे पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने गले मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पिछले 40 वर्षों (चार दशकों) में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। अपनी यात्रा को 'ऐतिहासिक' बताते हुए पीएम मोदी ने X पर लिखा था, 'कुछ समय पहले ही ऑकलैंड पहुंचा हूं। हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सम का आभार। यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है।'

दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

द्विपक्षीय वार्ता और व्यापार को नई रफ्तारगवर्नमेंट हाउस में हुए इस शानदार स्वागत समारोह के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सम के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। गौर करने वाली बात यह है कि इसी साल अप्रैल (2026) में भारत और न्यूजीलैंड ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और आपसी द्विपक्षीय संबंधों को एक नई और बड़ी रफ्तार देने का काम करेगी। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात 17 मार्च 2025 को नई दिल्ली में हुई थी, जब पीएम लक्सम भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।

नई ऊंचाई पर पहुंचे आपसी रिश्ते-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस मौके पर पीएम ने कहा कि 'मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि 40 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की यात्रा की है। आपने अपने आर्थिक केंद्र ऑकलैंड में इस कार्यक्रम का आयोजन करके भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ऊर्जा देने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं।' उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लोगों के मन में भारत के प्रति जो स्नेह और अपनापन है, उसे देखकर मेरा हृदय भावुक हो जाता है। इसके लिए भी मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द