Delhi Government School News: दिल्ली सरकार अपने सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने में लगी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार 10 जुलाई को शालीमार गांव के एक सरकारी बालिका स्कूल में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। ये सब 'Saksham Programme' के तहत हुआ है। उन्होंने 'सक्षम प्रोग्राम' के तहत शालीमार गांव के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, हेल्थ और स्वच्छता पर भी फोकस होगा। स्कूल में नई STEM इनोवेशन लैब खुली है। यहां लड़कियों को किताबों के अलावा प्रैक्टिकल सिखाया जाएगा। लैब में छात्राएं AI, रोबोटिक्स, कोडिंग, IoT, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजाइन थिंकिंग और स्पेस साइंस जैसी चीजें खुद करके सीखेंगी। स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर की मदद से पढ़ाई को और आसान और मजेदार बनाया जाएगा।
3000 लड़कियों के लिए स्पेशल हेल्थ कैंप
'Saksham Programme' के तहत करीब 3000 छात्राओं की हेल्थ का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके तहत:
- रेगुलर हेल्थ चेकअप
- आंखों की जांच और जरूरत पर फ्री चश्मे
- डी-वॉर्मिंग पीरियड्स और हाइजीन को लेकर जागरूकता सेशन
5 लड़कियां जाएंगी अमेरिका स्पेस प्रोग्राम में
इसी स्कूल की 5 छात्राओं का सिलेक्शन अमेरिका के US Space & Rocket Center में होने वाले स्पेस साइंस प्रोग्राम के लिए हुआ है। CM ने मंच पर इन लड़कियों को सम्मानित किया और कहा कि ये बाकी बच्चों के लिए प्रेरणा हैं।
AI वाले स्मार्ट टॉयलेट भी लगे
स्कूल में अब AI-इंटीग्रेटेड स्मार्ट टॉयलेट (AI-Integrated Smart School Toilets) भी हैं। इनमें सेंसर लगे हैं जो सफाई और पानी की बचत पर नजर रखेंगे। एक साल पहले CM ने जब स्कूल विजिट किया था तब उन्होंने साफ-सफाई सुधारने को कहा था। अब स्कूल की सूरत ही बदल गई है।
क्या होता है AI Toilet या AI-integrated Smart School Toilet
AI-इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट, स्कूलों के लिए बनाया गया एक AI फीचर बेस्ड सिस्टम है। यह सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके अपने-आप सफाई पर नजर रखता है, और मेंटेनेंस की जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को सूचना देकर साफ-सफाई से जुड़े संक्रमणों को रोकता है।
75 CM Shri स्कूलों में लगेगा रेनवाटर हार्वेस्टिंग
दिल्ली सरकार, IGL और एहसास NGO ने मिलकर 'Catch The Rain' अभियान शुरू किया है। इसके तहत दिल्ली के 75 CM Shri स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। ये IGL की CSR पहल के तहत होगा।मंत्री आशीष सूद ने कहा कि हम चाहते हैं बच्चे सिर्फ पढ़ाई ही न करें, बल्कि पानी बचाना, पर्यावरण और ऊर्जा की अहमियत भी समझें।
अब दिल्ली के सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों की तरह मॉडर्न हो रहे हैं - जहां टेक्नोलॉजी, हेल्थ और पर्यावरण तीनों एक साथ मिलेंगे।
