Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 July 2026 : आज 11 जुलाई 2026 है। 11 का संयुक्त अंक अत्यंत शुभ माना जाता है। यह धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, भक्तियोग और रचनात्मकता का प्रतीक है। यह अंक व्यक्ति को तेजी से सफलता, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति दिलाने वाला माना जाता है। 11 का एकल अंक 02 होता है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन, संवेदनशीलता, आध्यात्मिकता और कल्पनाशक्ति का कारक है। आज 11-07-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मबल, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और सफलता का प्रतीक है। चंद्रमा, गुरु और सूर्य परस्पर मित्र हैं, जबकि अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 और 09 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। मूलांक 02 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग पदोन्नति या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में भी प्रगति के अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: चंद्रमा के द्रव्य चावल और चीनी का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से प्रगति के अवसर बनेंगे। व्यवसाय में भी लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का उपाय: जल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। गुरु और सूर्य का प्रभाव नौकरी में नए अवसर दिला सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर सावधानी रखें।
आज का उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। राहु और सूर्य का सहयोग आईटी, मैनेजमेंट, टीचिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 वाले लोगों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 09 रहेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: सात अन्न और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला और बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में थोड़ी चुनौतियां रहेंगी, लेकिन नौकरी में सूर्य और गुरु का सहयोग सफलता दिलाएगा। नए अवसर मिल सकते हैं। साइनस से पीड़ित लोग विशेष सावधानी रखें।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में सफलता और नए अवसर मिलने के योग हैं। त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आईटी, बैंकिंग और टीचिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में भी नई उपलब्धियां मिलेंगी। आंखों से संबंधित परेशानी होने पर सावधानी रखें।
आज का उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और सूर्य का सहयोग व्यवसाय को नई दिशा देगा। नौकरी में मूलांक 02 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
