वायरल न्यूज़

VIDEO: न सुन सकते हैं, न बोल सकते हैं, फिर भी IndiGo कर्मचारी ने अपने प्रोफेशनलिज्म से जीत लिया सबका दिल

IndiGo के एक सुन और बोल नहीं सकने वाले कर्मचारी की प्रोफेशनलिज्म से एक यात्री इतना प्रभावित हुआ कि उसने उस कर्मचारी का वीडियो शेयर कर उसकी खूब तारीफ की।

Image

इंडिगो के इस कर्मचारी का वीडियो खूब हो रहा वायरल (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@amansingh1.o)

सोशल मीडिया पर इन दिनों IndiGo एयरलाइन के एक कर्मचारी की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। इस कर्मचारी की खास बात यह है कि वह न सुन सकता है और न ही बोल सकता है। इसके बावजूद उसने अपने काम को इतने शानदार तरीके से किया कि एक यात्री उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका।

एयरपोर्ट पर लोगों की मदद कर दिव्यांग स्टाफ

यात्री ने इस वीडियो (Video) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @amansingh1.o पर शेयर किया है। यात्री ने उस कर्मचारी के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि यह कर्मचारी हर यात्री की मदद पूरी मुस्कान और आत्मविश्वास के साथ कर रहा था। वह इशारों, चेहरे के हाव-भाव और अपने व्यवहार से लोगों को हर जरूरी जानकारी दे रहा था। किसी को भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह सुन या बोल नहीं सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर छा गया इस कर्मचारी का वीडियो

यात्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस कर्मचारी ने "उन कई लोगों से भी बेहतर संवाद किया, जो सुन और बोल सकते हैं।" यही बात लोगों के दिल को छू गई और देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गई। हजारों लोगों ने इस कर्मचारी की मेहनत, लगन और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि यह कहानी साबित करती है कि किसी इंसान की असली पहचान उसकी आवाज नहीं, बल्कि उसका काम और व्यवहार होता है।

लोगों ने Indigo की भी खूब तारीफ की

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि दिव्यांग होना किसी की कमजोरी नहीं है। अगर किसी के अंदर सीखने और मेहनत करने का जज्बा हो, तो वह किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकता है। कई यूजर्स ने IndiGo की भी सराहना की कि उसने ऐसे लोगों को मौका दिया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article