बॉक्स ऑफिस

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर ही काट दिया गदर, पहले दिन की बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2026, 07:31 AM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया और पहले दिन शानदार शुरुआत की।

Image

धमाल 4 ने काटा गदर (Image Source: Chat GPT)

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। रिलीज के पहले ही दिन थिएटर्स में अच्छी भीड़ देखने को मिली और दर्शकों ने फिल्म की कॉमेडी, मनोरंजन और स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब फिल्म धमाल 4 की कमाई को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म धमाल 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

पहले दिन काटा गदर

धमाल फ्रेंचाइजी (Dhamaal Franchise) की फिल्मों का हमेशा से अपना अलग फैन बेस रहा है। यही वजह है कि चौथे पार्ट को लेकर भी काफी बज था। फिल्म में कॉमेडी के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पहले दिन थिएटरों में अच्छा माहौल देखने को मिला। अब बात कमाई की करें तो सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाल 4 (Dhamaal 4) ने रिलीज के पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की पहले दिन की कमाई 21.50 करोड़ रुपये रही। पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म धमाल 4 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और बृजेंद्र काला अहम रोल में है। फिल्म धमाल 4 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article