Maha Shivaratri 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे गुलाबी नगरी भी कहा जाता है। वैसे तो जयपुर अपने रजवाड़ी वैभव व भव्य इमारतों और किलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां का गौरवशाली अतीत हर किसी को लुभाता है। शहर की बसावट सबसे सुदंर है, जो यहां आने वाले सैलानियों का मन मोह लेती है।
इसके अलावा इस शहर की एक और खास पहचान है, यहां के पौराणिक मंदिर जो कि, इस शहर के बसने से पहले के हैं। महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियों काे दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में आप अगर जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे यहां के फेमस शिव मंदिरों के बारे में। इसी कड़ी में जानते हैं गुलाबी नगरी के प्रसिद्ध महादेव मंदिर के बारे में, जो कि, जयपुर के बसने से पूर्व ही यहां मौजूद था।
