जयपुर

जयपुर में डायमंड ठगी के चार आरोपी अरेस्ट, ऐसे पकड़े गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 03:45 PM IST

Jaipur Crime News : जयपुर पुलिस ने डायमंड ठगी के आरोप में गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड मुंबई का रहने वाला प्रवीण जैन है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 लाख के डायमंड बरामद किए हैं। जालसाज अब तक 20 करोड़ के डायमंड की ठगी कर चुके हैं।

Image

अजय पाल लांबा, आईपीएस अफसर

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरोह के सरगना सहित 4 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
  • आरोपियों के कब्जे से 80 लाख के डायमंड बरामद
  • अब तक करीब 20 करोड़ के डायमंड की ठगी

Jaipur Crime News : राजधानी जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम और श्याम नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 'ठग्स ऑफ डायमंड' गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डायमंड ठगी के आरोप में गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड मुंबई का रहने वाला प्रवीण जैन है। इसके अलावा गिरोह के हिमांशु जैन निवासी जोधपुर, विठ्ठल भाई निवासी सूरत (गुजरात) व इफ्तेखार आलम निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 लाख रुपए कीमत के डायमंड बरामद किए हैं।

अब तक करोड़ों के डायमंड की ठगी

जयपुर पुलिस कमिश्ररेट अतिरिक्त आयुक्त (अपराध) अजय पाल लांबा के मुताबिक डायमंड ठगी की वारदात में शामिल चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। आरोपी पौने दो करोड़ के हीरे ठगने के एक मामले में फरार चल रहे थे। जिसमें गिरोह के सरगना प्रवीण जैन की मुंबई में भी तलाश की गई थी। आइपीएस अजयपाल लांबा के मुताबिक पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि गिरोह के जालसाज अब तक कई लोगों से करीब 20 करोड़ के डायमंड की ठगी कर चुके हैं। गैंग के मास्टरमाइंड प्रवीण जैन के खिलाफ राजस्थान सहित अन्य राज्यों में जालसाजी के करीब 15 मामले दर्ज हैं। आइपीएस लांबा के मुताबिक आरोपी प्रवीण जैन डायमंड कारोबारी रहा है। जिसके चलते उसे डायमंड की अच्छी परख है। यही वजह थी कि आरोपी डायमंड कारोबारियों से फोन पर कॉल कर पहले सैंपल मंगवाता था। उसका कैश पेंमेट भी कर देता था। इसके बाद दोबारो कॉल कर माल का ऑर्डर देता था। इसके बाद डायमंड ले उड़ जाता था। इसमें आरोपी फेक सिमकार्ड व फेक एड्रेस का उपयोग करता था।

यह था मामला

आइपीएस अजयपाल लांबा के मुताबिक गत 21 सितंबर को डायमंड कारोबारी चिराग भाई ने राजधानी के श्याम नगर थाने में डायमंड खरीद के नाम पर ठगी होने का मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि 20 सितंबर को उसके पास एक कॉल आई जिसमें डायमंड की डिमांड कर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया गया था। इसके बाद वह वहां पहुंचा तो एक पार्टी ने एक लाख कीमत का एक डायमंड खरीदा और उसका भुगतान कर दिया। इसके बाद उसी पार्टी का दोबारा कॉल आया और 17 पैकेट डायमंड के खरीदने की डील हुई। इसके बाद पीड़ित आरोपियों के ऑफिस डायमंड लेकर पहुंचा। पार्टी ने माल लिया और उसे ऑफिस में बैठाकर फरार हो गए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। जांच में आरोपियों की लोकेशन मुंबई आई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को मुंबई से दबोच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article