जयपुर

Jaipur Road Accident: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की मौत

Jaipur: जयपुर में ग्रेनाइट पत्थर से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Image

जयपुर में भीषण सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रेनाइट पत्थर से भरे ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन मजदूर की मौत हो गई है, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक गुजरात जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस ट्रक में आठ लोग पत्थरों के ऊपर बैठे हुए थे। ट्रक पलटने से वह सभी लोग इस हादसे की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article