जयपुर

Jaipur Crime: पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गला काटकर उतारा मौत के घाट, इस हालत में मिला शव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 12:33 PM IST

Jaipur Police: जयपुर में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद शव को पेट्रोल पंप के बाथरूम में बंद कर दिया गया था। अन्य कर्मचारी जब बाथरूम गए तो शव देखकर सन्न रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Image

जयपुर में पेट्रोल पंप के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र का मामला
  • हत्या करने के बाद कर्मचारी के शव को बाथरूम में किया बंद
  • पुलिस खंगाल रही पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज

Jaipur News: राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई। बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल पंप के बाथरूम में ही बंद कर दिया था। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बाथरूम गए दूसरे पेट्रोल पंप कर्मचारी ने जब देखा कि, काफी समय से बाथरूम का गेट नहीं खुल रहा तो उसने अन्य कर्मचारी साथियों को मौके पर बुलाकर गेट खोला। गेट तोड़ने के बाद अंदर देखा तो वहां पर साथी कर्मचारी का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पेट्रोल पंप स्टाफ ने करधनी थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

बता दें कि पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

धारदार हथियार से रेता गया गला

बता दें कि, सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को पुलिस ने मौके पर बुलाया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान मिले हैं। अत्यधिक खून बह जाने से युवक की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं घटना के दौरान जिन लोगों का मूवमेंट पेट्रोल पंप के आसपास हुआ था उन लोगों की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

जानकारी के लिए बता दें कि, करधनी थाना के सीआई हीरालाल सैनी ने बताया कि, मृतक की पहचान नागौर निवासी 42 वर्षीय भवानी सिंह के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को करधनी फ्यूल सेंटर के मैनेजर रोहिताश गुर्जर ने फोन करके दी थी। मौके पर शव के पास से पुलिस को एक ब्लेड और चाकू मिला है। जिसमें खून भी लगा हुआ था। इस आधार पर पूरे मामले को अभी पुलिस संदिग्ध रूप से देख रही है। मृतक के शव का पंचनामा कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article