जयपुर

तालाब में डूब रही लड़की को बचाने उतरे तीन साथी, चारों की डूबने से मौत

जयपुर ग्रामीण के एक फार्म पाउंड में तीन युवतियों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। बकरियां चराने के बाद ये चारों युवक-युवतियां फार्म पाउंड पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय एक युवती का पैर फिसला, जिसे बचने के प्रयास में तीन अन्य साथी भी पानी में डूब गए।

Image

जयपुर में चार लोगों की डूबने से मौत (फोटो - AI Image)

जयपुर से एक दिल दलहा देने वाली खबर है। आज यानी गुरुवार 15 मई को जयपुर के दूदू क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। ये चारों युवक-युवतियां काकड़ियां की ढाणी के निवासी थे और बकरियां चराने के बाद एक फार्म के पोंड में नहाने गए थे।

दुर्घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई जब 18 वर्षीय कमलेशी देवी पानी में नहाते समय पैर फिसलने के कारण डूबने लगीं। उसे डूबता देख बचाने के लिए 20 वर्षीय विनोद कुमार, 18 वर्षीय कुमारी रामेश्वरी और 18 वर्षीय हेमा बावरिया भी पानी में उतर गए। यह तीनों कमलेशी को तो नहीं बचा पाए, लेकिन उसके साथ ही डूब गए।

वहां मौजूद बाकी साथियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली और दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और आखिर चारों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दूदू हॉस्पिटल के शवगृह में भेज दिया है। इस हादसे के कारण वहां मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article