देश

दिल्ली में सफर से पहले पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी, आम लोगों के साथ ओला-उबर और डिलीवरी ऐप्स के लिए नए निर्देश लागू

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन और मेट्रो स्टेशन बंद होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को प्रभावित इलाकों से दूर रहने और ओला, उबर, जोमैटो तथा ब्लिंकिट जैसी कंपनियों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं निलंबित या जियो-फेंस करने की सलाह दी है।

Image

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी

Photo : iStock

Delhi Traffic Police Advisory: राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों के साथ-साथ ऐप आधारित डिलीवरी और राइड-हेलिंग कंपनियों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस ने ओला, उबर जैसी टैक्सी सेवाओं, जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी एप्स तथा ब्लिंकिट, ज़ेप्टो और इंस्टामार्ट जैसी क्विक-कॉमर्स कंपनियों को अपने संचालन को सीमित करने की सलाह दी है। कंपनियों से कहा गया है कि वे प्रभावित इलाकों में 'जियो-फेंसिंग' तकनीक का इस्तेमाल करें।

कंपनियों और एप्स के लिए सख्त निर्देश

इसका मतलब यह है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऐप के जरिए बुकिंग अपने आप रोक दी जाएगी या सीमित कर दी जाएगी। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित भी की जा सकती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य डिलीवरी पार्टनर्स, ड्राइवरों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आम नागरिकों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

  • ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी बहुत जरूरी काम के उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां पाबंदियां लागू हैं।
  • घर से निकलने से पहले रास्ते की सही जानकारी लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
  • सड़कों और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें।
  • सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें।
  • किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके सहायता लें।

एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य

प्रशासन का कहना है कि इन पाबंदियों का मकसद सड़कों पर बेवजह की भीड़ को रोकना और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अधिकृत सरकारी वाहनों जैसी आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी और वे बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article