जयपुर

Baba Ramdev: मुस्लिमों पर विवादित बयान देकर बुरा फंसे बाबा रामदेव, राजस्थान में FIR दर्ज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 11:51 PM IST

Baba Ramdev: राजस्थान के बाड़मेर में एक सभा को संबोधित करते हुए योग गुरु ने कहा कि 'इस्लाम में यह सिखाया जाता है कि पांच बार नमाज पढ़ो और फिर जो पाप करना हो कर लो।' रामदेव ने मुसलमानों की मूंछ, पायजामा के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कही हैं।

Image

बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज

Photo : PTI

Baba Ramdev: कुछ दिनों पहले योग गरु बाबा रामदेव ने मुस्लिमों को लेकर राजस्थान विवादित बयान दिया। जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने बाबा रामदेव के बयान का बड़ा विरोध किया था। अब बाबा रामदेव के खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज कर लिया गया है।

कहां दिया विवादित बयान

राजस्थान के बाड़मेर जिले में संतों की एक बैठक में बाबा रामदेव ने भड़काऊ टिप्पणी की थी। इसे लेकर शत्रुता को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में योग गुरु रामदेव के खिलाफ रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने क्या कहा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी पठाई खान की शिकायत के आधार पर चौहटन पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। चौहटन थाने के एसएचओ भूताराम के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 295 (ए) और 298 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

क्या कहा था बाबा रामदेव ने

बाबा रामदेव ने कहा था- "अब कोई मुसलमान से पूछे कि उनका धर्म क्या कहता है। मेरे मुस्लिम भाई बहुत से पाप करते हैं लेकिन नमाज जरूर पढ़ते हैं। उन्हें बस यही सिखाया जाता है कि नमाज पढ़ो और उसके बाद जो चाहे करो। कुछ आतंकवादी बन गए, कुछ अपराधी बन गए लेकिन ये सभी नमाज पढ़ते थे। इनके लिए स्वर्ग है-टखने से ऊपर पायजामा पहन लो, मूंछ हटा लो और टोपी पहन लो...इस्लाम या कुरान में ऐसा नहीं लिखा है लेकिन ये लोग यही सब कर रहे हैं।"

ईसाई धर्म पर भी टिप्पणी

योग गुरु ने आगे कहा- " इस्लाम में कहा जाता है कि जन्नत में हूरें और दारू पीने को मिलती है। ऐसी जन्नत तो जहन्नूम से भी बेकार है। फिर भी लोग मूंछ कटवा रहे हैं और सिर पर टोपी रख रहे हैं। ईसाई भी कम नहीं हैं। वे कहते हैं मोमबत्ती जलाओ और ईसा मसीह के सामने जाकर खड़े हो जाओ, सारे पाप दूर हो जाएंगे। यह पागलपन है...ये लोग दूसरे समुदाय के लोगों को मुस्लिम बना रहे हैं। एक समूह पूरी दुनिया को ईसाई और दूसरा इस्लाम बनाना चाहता है लेकिन हिंदू धर्म ऐसा नहीं है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!