जयपुर

Rajasthan: कलयुगी बेटे ने संपत्ति के लिए मां-बाप को तड़पाया, दंपत्ति ने वॉटर टैंक में कूदकर कर ली आत्महत्या

राजस्थान के नागौर में बेटों द्वारा प्रॉपर्टी को लेकर दबाव बनाने से तंग आकर बुजुर्ग दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। दंपत्ति ने सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट में बेटे समेत कई रिश्तेदारों के नाम का जिक्र किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

राजस्थान के नागौर में प्रॉपर्टी को लेकर बच्चों द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उनके शव घर के पानी के टैंक के अंदर मिले। साथ ही घर की दीवारों पर एक सुसाइड नोट चिपका हुआ मिला। सुसाइड नोट के अनुसार, उनके बेटे और बहुएं संपत्ति को लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि उनके बच्चे उनकी संपत्ति हड़पना चाहते थे।

दंपत्ति ने छोड़ा सुसाइड नोट

इसके अलावा भी सुसाइड नोट में कई खुलासे हुए हैं। दंपत्ति ने सुसाइड नोट में लिखा कि न केवल उनके बेटों और उनकी बहुओं ने कई बार उनके साथ मारपीट की, बल्कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और उन्हें खाना देना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, दंपत्ति को कटोरा लेकर भीख मांगने तक के लिए कहा गया।

पानी टंकी में कूदकर की आत्महत्या

बता दें कि 70 वर्षीय हजारीराम बिश्नोई और उनकी 68 वर्षीय पत्नी चावली देवी राजस्थान के नागौर में रहते थे और गुरुवार को करणी कॉलोनी में उनके घर के अंदर एक पानी की टंकी से उनके शव बरामद किए गए। दंपत्ति के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। अपने घर की दीवार पर चिपके दो पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि उनके एक बेटे राजेंद्र ने उन्हें तीन बार पीटा, जबकि दूसरे सुनील ने दो बार पीटा।

दंपत्ति ने धमकाने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि उनके बेटे और बेटियों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे किसी भी तरह से कुछ न बोलें या कोई शिकायत न करें, नहीं तो वे उन्हें सोते हुए ही मार देंगे। सुसाइड नोट में उनके बेटे, बहुएं समेत कई रिश्तेदारों के नाम हैं। दंपत्ति ने कहा कि उनके बच्चे सारी संपत्ति चाहते थे, जो उनके नाम पर थी और रिश्तेदारों ने उन्हें किसी भी तरह से इसे हासिल करने के लिए उकसाया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article