जयपुर

Rajasthan: जयपुर में गणेश चतुर्थी का विशेष आयोजन, इस दिन से शुरू होगा जन्मोत्सव

Rajasthan: गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 20 अगस्त को होगी और यह 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 27 को मुख्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Ganesh Chaturthi

जयपुर में गणेश चतुर्थी का विशेष आयोजन (फोटो - AI)

राजस्थान के जयपुर में प्रतिष्ठित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में वार्षिक गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन 20 अगस्त से किया जाएगा। मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने यह उत्सव 28 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि इस उत्सव में भगवान गणेश जन्मोत्सव को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य जन्मोत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा।

मोदक झांकी से शुरू होगा उत्सव

उन्होंने बताया कि उत्सव की शुरुआत 20 अगस्त को पारंपरिक मोदक झांकी के साथ होगी। झांकी का मुख्य आकर्षण 251 किलोग्राम के दो भव्य मोदक (लड्डू) होंगे। इसके अलावा भी प्रसाद में 51 किलोग्राम वजन के पांच मोदक, 21 किलोग्राम वजन के 21 मोदक और 1.25 किलोग्राम के 1,100 से ज़्यादा छोटे मोदक शामिल होंगे।

महंत ने आगे बताया कि ये मोदक लगभग 2,500 किलोग्राम शुद्ध घी, 3,000 किलोग्राम बेसन, 9,000 किलोग्राम चीनी और 100 किलोग्राम सूखे मेवों से तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भक्तों को सुबह पांच बजे से दर्शन की अनुमति होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 22 से 25 अगस्त तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जबकि 26 अगस्त को मेहंदी पूजन की रस्म होगी जिसमें परंपरा के अनुसार, पाली के सोजत से मंगवाई गई 3,100 किलोग्राम मेहंदी भगवान गणेश की मूर्ति पर संकेतात्मक रूप से लगाई जाएगी।

भगवान का होगा विशेष श्रृंगार

महंत के मुताबिक गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर विशेष श्रृंगार कर भगवान गणेश को चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा और उन्हें सोने के मुकुट और विशेष रूप से तैयार किए गए नौलखा हार से सजाया जाएगा। समारोह का समापन 28 अगस्त को एक भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा शाम चार बजे मोती डूंगरी मंदिर से शुरू होगी और एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार और नाहरगढ़ रोड से होते हुए ऐतिहासिक गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। जयपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article