जयपुर

Rajasthan Weather: झुलस रहे राजस्थान को दोहरी मार; अगले हफ्ते बारिश कम, चलेगी लू

आज का मौसम राजस्थान, 8 June 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, पारा 45 पार पहुंच रहा है। इसी के साथ हीटवेव की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। अगले हफ्ते सामान्य से कम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी का कहर कुछ ज्यादा झेलना पड़ेगा। आइए जानते हैं राजस्थान के मौसम का हाल।

Image

राजस्थान में गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Jaipur Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में जबसे बारिश का सिलसिला टूटा है, पारा तेजी से चढ़ने लगा है। कल अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री को पार कर गया। आज से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव भी चलने का अंदेशा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक 19 जून तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रह सकती है। यानी, राज्य फिलहाल गर्मी झेलने वाला है।

आज से हीटवेव

रविवार से 10 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 45 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है। इसी के साथ आज से लू भी चलने वाली है। 8 जून और 9 जून को बीकानेर-श्रीगंगानगर समेत 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। 10 जून तक कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर दर्ज होने की भारी संभावना है। राजधानी जयपुर में पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कल कैसी रही गर्मी

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 40.9, अलवर में 41, जयपुर में 41.8, पिलानी में 42.2, सीकर 40, कोटा में 44, बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 45.3, जोधपुर में 42.2,चूरू में 43.6, तथा बीकानेर में 45.2 और फतेहपुर में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मानसून के क्या हाल

देश में इस बार मानसून की जल्दी आ गया था लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। मानसून की चाल देखते हुए इसके यहां समय से पहले पहुंचने का अनुमान था लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास के इलाके में ही थमा हुआ है। हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में सामान्य से 110 से 115 फीसदी अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article