जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, नौतपा से पहले पड़े ओले, बारिश के बीच हीटवेव का भी अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 26 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: पूरे राजस्थान के मौसम की बात करें तो कल यानी 25 मई को मौसम शुष्क रहा। फलौदी में सबसे अधिक तापमान रहा, लू भी चली और बारिश से हवा की नमी भी बढ़ी। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से कुछ कम रहा लेकिन हीटवेव से राहत मिलती नहीं दिख रही। आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है राजस्थान के मौसम का हाल।

Image

बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Jaipur Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: 25 मई रविवार को राजस्थान में मौसम कुछ ऐसा बिगड़ा कि लोग हैरान-परेशान हो गए। झुंझुनूं और सीकर जिले में तेज आंधी, मूसलधार बारिश के साथ ओले भी पड़े। आंधी के प्रकोप से पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग बोर्ड वगैरह को भी नुकसान पहुंचने की खबरें आईं। पूरे राजस्थान की बात करें को मौसम शुष्क ही रहा लेकिन नौतपा की शुरुआत ही बारिश आंधी से हुई। जिससे तापमान में कुछ गिरावट भी महसूस की गई। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

नौतपा की शुरुआत में बदला मौसम

आज, 26 मई को उत्तर पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में आज भी गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हीटवेव का असर दिख रहा है। रविवार को आई आंधी और बारिश का असर सोमवार को दिखेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। मंगलवार से फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ये हफ्ता राजस्थान एक बार फिर अंधड़ के साथ बारिश की खबरें ला सकता है। अगले 4-5 दिन राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और 50 से 60 की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

बारिश की संभावना

पूर्वी राजस्थान की बात करें तो सोमवार को भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी बारिश की संभावनी जताई गई है। मौसम विभाग ने लगभग यही पूर्वानुमान कल, यानी मंगलवार के लिए भी बताया है।

हीटवेव का अलर्ट

लू का असर खत्म नहीं हुआ है। रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में काफी गर्मी रही। फलौदी का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य का सर्वाधिक था। चेतावनियों की बात करें तो अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़,श्री गंगानगर, जालौर और जोधपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चमक-गरज और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। जैसलमेर और बाड़मेर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article