Jabalpur Restaurant Deaf and Dumb: कहते हैं कि जहां कुछ कर गुजरने की चाहत हो, वहां रास्ते निकल ही आते हैं और इस बात को जबलपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करने वालों ने सच कर दिखाया है। जी हां, इस शहर में एक अनोखे रेस्टारेंट की शुरुआत हुई है। वहीं यहां की सबसे खास बात है कि यहां आपको साइन लैंग्वेज में आपना खाना ऑर्डर करना होगा। जबलपुर का ये रेस्टोरेंट लोगों को संघर्ष कर जीवन को सफल बनाने की राह भी दिखाता है। वैसे तो यहां कई कैफे और रेस्टारेंट्स हैं, लेकिन मूक-बधिरों द्वारा खोला गया यह रेस्टोरेंट्स अनोखा है।
आपको बता दें कि यहां दिव्यांगों को नौकरी दी गई है। यहां वेटर से लेकर मैनेजर तक मूक-बधिर है। वहीं यहां के शेफ और हेड शेफ भी मूक-बधिर है, जो लोगों को चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम पोहा एंड शेड्स रेस्टोरेंट है, जो जबलपुर के रानीताल में स्थित है। यहां सभी साइन लैंग्वेज में ही बात करते है।
यहां मिलता है 15 वैरायटी का पोहा
पोहा एंड शेड्स रेस्टोरेंट में कई तरह के पोहा सर्व किए जाते हैं। यानी यहां आपको एक दो नहीं बल्कि पोहा की 15 वैरायटी मिलती है। लोग यहां बोलकर ऑर्डर प्लेस करते हैं और स्वादिष्ट पोहे का मजा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर ग्राहक यहां इशारों में ऑर्डर करते हैं और कर्मचारी इशारे समझकर ही उन्हें खाना परोसते हैं।
लोगों को दे मिल रहा रोजगार
इस रेस्टोरेंट को शुरू करने का मकसद लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक करना है। यहां करीब 8 मूक-बधिर कर्मचारी काम करते हैं। इन रेस्टोरेंट ने लोगों को रोजगार का एक मंच दिया है। इसका उद्देश्य मूक-बधिर लोगों को आगे ले जाना और उन्हें खुद को अन्य लोगों के समान ही महसूस कराना है।
