शहर

Popular Indian Dishes: भारत के इन 5 व्यंजनों का स्वाद है खास, आप भी करे ट्राई

भारत अपने खान-पान के लिए भी अलग पहचान रखता है। यहां के फूड्स दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। यहां कुछ ऐसे फूड्स आइटम हैं, जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हैं और आपके जायके और सेहत दोनों के लिए बेहतर हैं।

Image

भारतीय व्यंजन

Photo : iStock

Popular Indian Dishes: भारत के जायके का दमदार स्वाद आज विदेशों तक पहुंच चुका है। विदेशी लोग भी आज यहां के फेमस डिशेज को चटकारे लेकर खाते हैं। यहां की थाली हो या चटपटे चाट या बिरयानी या चाप। लोग इन व्यंजनों की तलाश में दूर तक का सफर करने को राजी हो जाते हैं, लेकिन आज हम उन डिशेज की बात करेंगे, जो आपको स्वादिष्ट जायका देने के साथ ही आपके हेल्द का भी पूरा ख्याल रखते हैं और तो और तो और ये व्यंजन दुनियाभर पसंद किए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से ये डिशेज।

स्वाद के दीवानों के लिए ये डिशेज बेहद ही खास हैं। इन व्यंजनों में खिचड़ी, सब्जियां, खीर, सरसो का साग, सब्जियां और दाल शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन डिशेज में स्पेशल क्या है।

खिचड़ी

इन व्यंजनों में सबसे पहला नाम खिचड़ी का है। खिचड़ी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल, और फाइबर पाए जाते हैं। चावल, दालें, हरी सब्जियों से तैयार खिचड़ी खाने में बहेद स्वादिष्ट होती है। साथी ही इसे खाने से आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है।

सब्जियां

हरी साग-सब्जियां प्रोटीन रिच होती हैं। वहीं इनसे आयरन की भी पूर्ति होती है। स्वादिष्ट मसालों से तैयार सब्जियां खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं।

खीर

खीर खाना तो सभी को पसंद है। भारतीयों को तो खीर बनाने का बहाना चाहिए, कोई त्योहार हो या किसी का जन्मदिन खीर यहां हर मौके पर बनाई जाती है। दूध, चीनी, चावल और ड्राई फ्रूट से तैयार खीर का स्वाद लेते ही यह मुंह में अपनी मिठास घोलता है।

सरसो का साग

सरसों का साग का शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। खासकर इसे मक्के की रोटी से खाया जाता है। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है।

दाल

दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में उतनी आसान और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। दालों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह डिश वेज और नॉन वेज दोनों लोगों की फेवरेट होती है। इसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article