शहर

Hathras Stampede: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 116 की मौत, बड़े एक्शन की तैयारी, CM योगी ने तलब की रिपोर्ट

hathras bhole baba satsang stampede: उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 116 लोगों की मौत की खबर है, सीएम योगी ने इस मामले की जांच की बात कही है।

Image

सीएम योगी ने इस मामले की जांच की बात कही है

KEY HIGHLIGHTS
  1. हाथरस में भोले बाबा के सत्संग कांड में बड़े एक्शन की तैयारी
  2. आयोजक मंडल समेत स्थानीय प्रशासन पर एक्शन की तैयारी
  3. मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय से पूरे घटनाक्रम में तलब की गई रिपोर्ट

bhole baba satsang stampede hathras up: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ी घटना घटित हुई, भोले बाबा (bhole baba) के सत्संग (satsang) में अचानक से भगदड़ मचने से कम से कम 116 लोगों की मौत होने की खबर है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं हालांकि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, इस मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है और घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं साथ ही सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने ट्वीट किया, 'यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में मरने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और घटनास्थल पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।'

कैसे हुआ ये हाथरस सत्संग भगदड़ हादसा ?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था जिसमें भारी भीड़ जुटी थी उसमें अचानक भगदड़ मच गई जिसके चलते कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई मृतकों की डेड बॉडी एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई है मौके पर मृतकों के परिजनों की चीत्कारें सुनाई दे रही हैं और बेहद दर्दनाक मंजर है।

एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भोले बाबा के सत्संग में हाथरस जनपद के फुलरई गांव में ये हादसा हुआ यहां एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं।

क्या किसी बात को लेकर मची अफवाह?

कहा जा रहा है कि आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति ली थी पर जितने लोगों की संख्या बताई गई थी, उससे कहीं ज्यादा लोग सत्संग में पहुंचे थे खबर है कि हाथरस में भोलेबाबा का प्रवचन चल रहा था वहीं इसी बीच किसी बात को लेकर अफवाह की वजह से यह भगदड़ मचने की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article