शहर

ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता; रेलवे स्टेशन से अगुआ 3 साल की मासूम UP के कासगंज से सही सलामत बरामद, आरोपित गिरफ्तार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से तीन साल की मासूम गुड़िया का अपहरण हुआ था, जिसे अब पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना में एक महिला और एक पुरुष आरोपी शामिल थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुँच कर बच्ची को यूपी के कासगंज से सुरक्षित निकाला।

Image

ग्वालियर पुलिस ने 3 साल की बच्ची को सुरक्षित बचाया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gwalior Railway Station Child Kidnapped: ग्वालियर रेलवे स्टेशन से अगुआ की गई बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया है। घटना बीती 25 अगस्त की रात हुई थी, जब ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 3 साल की मासूम गुड़िया (बदला हुआ नाम) का अपहरण किया गया। पुलिस और प्रशासन लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे और इस दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इसके बाद यूपी के कासगंज से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया।

सीसीटीवी सर्विलांस के तहत लगातार निगरानी

आरोपियों की हर हरकत सीसीटीवी सर्विलांस के तहत लगातार निगरानी में रखी गई थी। पुलिस ने 2000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इस मामले में सफलता हासिल की। आरोपी सोमवती लोधी मूल रूप से कासगंज की निवासी हैं। उनकी बेटी की शादी 10 साल पहले कासगंज में हुई थी, लेकिन दस साल बीत जाने के बावजूद उनकी कोई संतान नहीं थी। सोमवती के पति का निधन हो चुका है। सोमवती लोधी ने अपने साथी शिवा गोस्वामी, निवासी धौलपुर, के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। मासूम को किडनैप करने के बाद, सोमवती ने उसे अपनी कासगंज में रहने वाली बेटी के पास सौंप दिया था।

तीन साल की बच्ची को सकुशल बरामद

ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बेटी उत्तर प्रदेश के कासगंज में रहती है और संतान न होने के कारण उसने बच्ची का अपहरण कर वहीं छोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कासगंज रवाना हुई और वहां से बच्ची तथा आरोपी महिला की बेटी को हिरासत में ले लिया। दोनों को ग्वालियर लाया गया है, जहां पुलिस आरोपी महिला और उसकी बेटी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। यह घटना 25 अगस्त की रात 8:30 बजे हुई थी।

अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए 3 विशेष टीमें

जब दतिया की रोशनी अपनी बेटी गुड़िया (बदला हुआ नाम) के साथ ग्वालियर स्टेशन पहुंची, वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 के नए फुट ओवरब्रिज से उतर रही थी कि अचानक उसे पेट में दर्द हुआ। उसने बच्ची को सीढ़ियों पर बैठाया और खुद पास के टॉयलेट चली गई। कुछ ही मिनटों बाद लौटने पर बच्ची वहां से गायब थी। तुरंत पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुट गईं। 26 अगस्त को रोशनी की शिकायत के बाद जीआरपी ने स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में एक कैमरे में महिला और पुरुष को बच्ची को ले जाते हुए कैद किया गया। इसके बाद जीआरपी ने दोनों अपहरणकर्ताओं की खोज शुरू की और उन्हें पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article