गुरुग्राम

हरियाणा में हो रहा श्री बाबा मस्‍तनाथ मठ मेला, हिस्‍सा लेने पहुंचे सीएम योगी, मोहन भागवत और योगगुरु रामदेव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 01:31 PM IST

Baba Mastnath Mela: रोहतक के श्री बाबा मस्तनाथ मठ मेला में यूपी के सीएम योगी, RSS के प्रमुख मोहन भागवत और योगगुरू स्वामी रामदेव भी आज हरियाणा पहुंचे है। मेला को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

Image

हरियाणा में हो रहा श्री बाबा मस्‍तनाथ मठ मेला, हिस्‍सा लेने पहुंचे सीएम योगी, मोहन भागवत और योगगुरु रामदेव

Photo : BCCL

Baba Mastnath Mela In Rohtak: रोहतक में श्री बाबा मस्तनाथ मठ मेला को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में धारा 144 लागू किया गया है। बता दें देशमेला में शामिल होने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, RSS के प्रमुख मोहन भागवत और योगगुरू स्वामी रामदेव भी आज हरियाणा पहुंच गए। वे यहां मौजूद श्री बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की स्मृति में शंखढाल व मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं, जिससे पूरे जिले में सुरक्षा को देखते हुए धारा 144 लागू किया गया है।

लाखों की संख्या में पहुंचे है श्रद्धालु

रोहतक पहुंचने पर महंत बालक नाथ ने उनका स्वागत किया। दो दनों के इस धार्मिक आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मस्तनाथ की समाधि पर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। उनका विश्वास है कि बाबा के सामने माथा टेकने से उनकी मनोंकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं, बाबा मस्तनाथ की समाधि पर स्वर्ण कलश स्थापना के लिए समस्त भारतवर्ष से रैबारी और देवासी समाज के लोगों ने 1 करोड़ 25 लाख रुपए दान किए हैं।

अमित शाह भी पहुंचे थे कल

देशमेला की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने नगर निगम की परिधी में ड्रोन उड़ाने, एरियल कवरेज, ड्रोन कैमरे और हेलीकैम के प्रयोग पर पूर्ण रूप से पाबंदी की है। मठ के आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिले में धारा 144 लागू किया गया है। बता दें इससे पहले यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आए हुए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article