गुरुग्राम

हरियाणा में महिलाओं की होने वाली है चांदी! जल्‍द बैंक खाते में आएंगे 2100 रुपये

हरियाणा सरकार जल्द ही महिलाओं से किए वादे का ख्याल रखते हुए जल्द ही बैंक खातों में 2100 रुपये की राशि भेजने की बात कह रही है। हालांकि, सरकार बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने कोई वादे पूरे नहीं किए, ये पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाए हैं।

Image

हरियाणा महिला सम्मान योजना (फाइल फोटो)

रोहतक: हरियाणा में बहुमत के साथ चुनकर आई भाजपा सरकार में अब तक महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने की योजना धरातल पर लागू नहीं हुई है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हरियाणा में हवा हवाई सरकार चल रही है, जो जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं देती।

2 लाख युवाओं को नौकरी का सपना

भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किए गए अपने किसी वादे को 100 दिन में पूरा नहीं किया। महिलाओं को 2100 रुपये महीना नहीं मिला, 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर नहीं मिला, 2 लाख युवाओं को नौकरी नहीं मिली। इतना ही नहीं, भाजपा ने किसानों के साथ भी धोखा किया। चुनाव से पहले भाजपा किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का रेट देने का वादा किया, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों को एमएसपी तक नहीं मिली।

बीजेपी ने किया ये वादा

पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं उसे निश्चित ही पूरा किया जाएगा। सरकार का बजट आने दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे और जो वादे भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान किए थे, वह सभी पूरे किए जाएंगे।"

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष शनिवार को रोहतक पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी संकल्प पत्र जारी करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी। इसके बाद प्रदेश में तीन गुणा तेजी से विकास कार्य होंगे। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article