गुरुग्राम

Haryana News: गुरूग्राम के सदर बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 12:19 PM IST

Haryana Fire Accident: करीब साढ़े चार बजे करिश्मा साड़ी स्टोर में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास भगदड़ मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के फौरन बाद मौके पर पांच दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Image

Haryana News: गुरूग्राम के सदर बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Haryana Fire Accident: हरियाणा में गुरुग्राम के सदर बाजार में आग लगने के खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद आसपास लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

साड़ी स्टोर में लगी आग

दरअसल, हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सदर बाजार में शुक्रवार यानि 6 अक्टूबर सुबह करीब साढ़े चार बजे करिश्मा साड़ी स्टोर में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास भगदड़ मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के फौरन बाद मौके पर पांच दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। वहीं, इस भीषण हादसे में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल अधिकारी ने बताया सारा मामला

वहीं, गुरुग्राम के भीम नगर में दमकल केंद्र अधिकारी यादविंदर शर्मा ने कहा कि 'हमें सुबह करीब साढ़े चार बजे सदर बाजार के रामलीला मैदान के निकट स्थित करिश्मा साड़ी स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। भीम नगर दमकल केंद्र से दमकल की दो गाड़ियों, सेक्टर 29 के दमकल केंद्र से दो और सेक्टर 37 के दमकल केंद्र से दमकल के एक वाहन को तुरंत घटनास्थल भेजा गया। आग इमारत के निचले तल पर लगी थी और आग पर सुबह करीब सवा पांच बजे काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।'

(भाषा इनपुुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!