गुरुग्राम

Gurugram News: एक अक्टूबर से दिल्ली जाएंगी सिर्फ ये बसें, पहचान कर करें बस में प्रवेश, नहीं तो होगी परेशानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 03:07 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम से दिल्‍ली के बीच बस से अपडाउन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एक अक्‍टूबर से पुरानी बसें दिल्‍ली नहीं जाएंगी। ये बसें बॉर्डर से ही वापसी कर लेंगी। सिर्फ नई बसें ही दिल्‍ली में एंट्री करेंगी।

Image

गुरुग्राम से ये बसें नहीं जाएंगी दिल्ली (फोटो- ट्विटर)

Gurugram News: अगर आप गुरुग्राम से दिल्ली बस के द्वारा अपडाउन करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप दिल्‍ली जा रहे हैं तो एक अक्टूबर से बस देखकर ही उसमें सफर करें। क्‍योंकि एक अक्टूबर से गुरुग्राम और दिल्ली के बीच सड़कों पर हरियाणा रोडवेज की सभी पुरानी बसें बंद हो जाएगी। यह फैसला दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम लगाने के लिए लिया है। ऐसे में एक अक्‍टूबर से गुरुग्राम से दिल्ली के होकर लंबे रूट पर चलने वाली सभी बसों को बदलकर इनकी जगह पर सिर्फ नई बसों को ही चलाया जाएगा।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने एक अक्‍टूबर से बीएस-चार मॉडल इंजन वाली सभी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को ध्‍यान में रखकर हरियाणा परिवहन विभाग ने गुरुग्राम डिपो में पहले ही 10 बस बीएस-छह मॉडल के भेज दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये बसें अभी अलग-अलग रूट पर चल रही थी, लेकिन अब इन सभी बसों को दिल्ली से होकर जाने वाले रूट पर चलाया जाएगा।

पुरानी बसें जाएंगी सिर्फ बॉर्डर तक

रोडवेज के उच्च अधिकारियों के अनुसार, पहले की तरह पुरानी बसें भी दिल्‍ली रूट पर चलती रहेंगी, लेकिन एक अक्‍टूबर से पुरानी बसें सिर्फ दिल्ली बॉर्डर तक ही जाएंगी, यहां से इन बसों की वापसी हो जाएगी। यहां से लोगों को दिल्‍ली में एंट्री कर वहां की बसें पकड़नी होगी। ऐसे में दिल्ली जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज ड्यूटी अधिकारी गोविंद ने बताया कि, हरियाणा रोडवेज विभाग ने दिल्ली सरकार के पास एक मांग पत्र भेजा है, जिसमें गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्‍ली जाने वाली बीएस-चार मॉडल इंजन की बसों को 31 मार्च 2023 तक छूट देनी की मांग की गई है। अगर यह मांग पूरी हुई तो कुछ पुरानी बसों को भी इस रूट पर चलाया जाएगा। इसके अलावा लंबे रूट पर चलने वाली पुरानी बसों को दिल्ली की बजाय अन्य रूटों से निकाले जाने की योजना भी बनाई जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article