Gurugram School Scam: गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में फर्जी सीबीएसई मान्यता दिखाकर छात्रों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एडमिट कार्ड न मिलने से कई छात्र परीक्षा नहीं दे सके।
Apr 19, 5:31 PMGurugram News: : गुरुग्राम के IMT Manesar में श्रमिकों की हड़ताल के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने कंपनियों को वेतन पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Apr 11, 4:58 AMपंजाब और हरियाणा का मौसम (हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 April 2026: पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक ने राहत के साथ नई चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों के बीच लोग सतर्क हैं और आने वाले हालात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
Apr 08, 7:09 AMपंजाब और हरियाणा का मौसम (हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 April 2026: पंजाब और हरियाणा में मौसम ने हाल के दिनों में अचानक बदलाव दिखाया है, जिससे कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानें आज इन दोनों राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?
Apr 07, 7:14 AMगुरुग्राम के उद्योग विहार में लगी भीषण आग के बीच पुलिस की तत्परता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। गश्त पर मौजूद टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साहस और सूझबूझ के इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने कई जिंदगियों को बचा लिया।
Apr 03, 1:22 PMद्वारका एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों को 1 अप्रैल से टोल की बढ़ी हुई दरों का सामना करना पड़ेगा। सभी तरह के वाहनों के लिए टोल दरों में 2% से 5% की बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर रोज़ाना सफ़र करने वाले कई लोगों पर पड़ेगा।
Apr 01, 8:11 AMहरियाणा के गुरुग्राम जिले के खेड़की माजरा गांव में खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर के फटने से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा शुक्रवार रात गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में आग लगने के कारण हुआ। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा गया।
Mar 28, 10:41 AMअमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों में LPG संकट की खबरें हैं। इस बीच गुरुग्राम में भारत की पहली 'LPG ATM' (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) लगाई गई है। यह मशीन मात्र 2 मिनट में खाली सिलेंडर के बदले भरा हुआ लाइटवेट कम्पोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराती है।
Mar 19, 9:37 AMएनसीआर के दो प्रमुख शहर जो पहले से ही दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क पर मौजूद हैं, लेकिन आपस में मेट्रो लिंक से डायरेक्ट नहीं जुड़े हैं, वह अब जल्द ही आपस में मेट्रो लिंक से जुड़ेंगे। बड़ी बात यह है कि दोनों शहरों को जोड़ने के लिए कुल 18 स्टेशनों बनाए जाएंगे और मेट्रो इस दौरान नमो भारत ट्रैक पर भी चलेगी।
Mar 18, 8:54 AMरमजान के अंतिम चरण में ईद-उल-फितर 2026 के चांद को लेकर सभी में उत्सुकता बढ़ गई है। सऊदी अरब में 18 मार्च को चांद दिखने की संभावना है, जबकि दिल्ली-NCR में 19 मार्च को चांद नजर आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अन्यथा 20 को चांद नजर आएगा और 21 मार्च को ईद मनेगी। जानें दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा चांद।
Mar 17, 2:24 PMदिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम के सेक्टर-102 में एक व्यक्ति ने अपनी 2 साल की बेटी के साथ 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था और बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mar 17, 8:15 AMगुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सोमवार की देर शाम सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
Mar 10, 2:41 AMगुरुग्राम में एक स्कूल के चेयरमैन को 10वीं कक्षा के छात्रों को फर्जी सीबीएसई मान्यता दिखाकर ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतों में यह खुलासा हुआ कि स्कूल ने फीस लेने के बावजूद छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिया और मान्यता प्रमाणपत्र में भी धोखाधड़ी की गई। पुलिस जांच में पता चला कि स्कूल के पास नौवीं और दसवीं कक्षा चलाने की कोई वैध मान्यता नहीं थी।
Mar 07, 3:30 PMLunar Eclipse: आज यानी मंगलवार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर में शुरू होगा, इसलिए भारत में नहीं दिखेगा। इस भ्रम को दूर करें और दिल्ली-एनसीआर में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने की तैयारी करें।
Mar 03, 9:10 AMगुरुग्राम में एक गंभीर रोड रेज की घटना सामने आई, जिसमें भारतीय सेना के रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव पर कथित हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना 21 फरवरी की रात हुई, जब कर्नल अपने बीमार पिता से मिलने के बाद कार चला रहे थे और उनकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई।
Feb 23, 6:39 PMDelhi–Mumbai Expressway के दिल्ली-वडोदरा सेक्शन में पैकेज 10 का निर्माण पूरा होने के बाद अब कोटा से दिल्ली-NCR तक सीधा सफर संभव हो गया है। यानी अब आप करीब 317 किमी का मार्ग एक्सप्रेसवे से तय करके दिल्ली पहुंच सकते हैं। हालांकि, दिल्ली से कोटा की ओर यह एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह से नहीं खुला है।
Feb 23, 12:00 PMझज्जर जिले के पाहसोर गांव के पास एक गर्भवती बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। चार महीने पहले हुई शादी के बाद गुरुग्राम में रह रहे दंपति के बीच यह वारदात सामने आई, जिसमें पति पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
Feb 16, 10:18 AMहरियाणा के छायंसा गांव में 15 दिनों में 12 मौतों से दहशत का माहौल है, 12 में से 5 स्कूली बच्चे थे। बुखार, खांसी और उल्टी जैसे लक्षण सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को कुछ मामलों में हेपेटाइटिस-बी और सी के संकेत मिले हैं।
Feb 16, 9:32 AMआज रात के लिए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। आज देर रात तक मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी। इसलिए देर रात आपको घर जाने में दिक्कत नहीं होगी और दिल्ली मेट्रो आपको सुरक्षित घर के पास तक पहुंचा देगी।
Feb 12, 6:10 AMदिल्ली-एनसीआर आज दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ देर रुकने के बाद शाम होते ही एक बार फिर से जोरदार बारिश शुरू हो गई और फिर देखते ही देखते ओले गिरने लगे। ओले गिरने से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
Jan 27, 11:56 AMगणतंत्र दिवस नजदीक है और ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। इस बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक ट्रक अचानक गायब हो गया है। ट्रक का जीपीएस और ड्राइवर का मोबाइल नंबर भी बंद है। ट्रक में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के बादाम और करीब 23 लाख रुपये के लौंग भरे हुए थे।
Jan 22, 10:08 AMगुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीलवाड़ा जा रही एक स्लीपर बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए। हादसा भांकड़ोजी गांव के पास तब हुआ जब बस के चालक को नींद आ गई और वाहन पर नियंत्रण खो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद में जुट गए।
Jan 20, 2:43 PMदिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार के संकेत मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। केंद्र की निगरानी एजेंसी ने GRAP के सबसे सख्त चरण से जुड़े प्रतिबंधों में राहत देने की घोषणा की है। हालांकि, वायु गुणवत्ता को स्थिर बनाए रखने के लिए अन्य चरणों के नियम अब भी लागू रहेंगे और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Jan 20, 1:35 PMभीषण ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है, जिससे प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप के तहत सख्त कदम उठाए हैं। मौजूदा हालात और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
Jan 16, 2:08 PM