शहर

दिल्ली-NCR की फिर बिगड़ने लगी आबोहवा; धुंध के बीच बढ़ा प्रदूषण! ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू

भीषण ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है, जिससे प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप के तहत सख्त कदम उठाए हैं। मौजूदा हालात और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Image

दिल्ली में फिर से GRAP 3 लागू!

Photo : PTI

Delhi GRAP 3: भीषण ठंड के बीच दिल्ली एनसीआर में में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण में बढ़ते स्तर को देखते हुए शुक्रवार को ग्रैप (GRAP) के तहत पाबंदियां लागू कर दीं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार शाम 4 बजे 343 दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार शाम 4 बजे बढ़कर 354 तक पहुंच गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) और आईआईटीएम (IITM) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की गति धीमी रहने, वातावरण के स्थिर रहने और प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाएगा। ऐसे में दिल्ली का औसत AQI 400 के स्तर को पार कर ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने की आशंका है।

ग्रैप 3 की बेड़ियों में दिल्ली एनसीआर

एक अधिकारी ने बताया कि वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझान और AQI के पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए तथा प्रदूषण के स्तर को और बिगड़ने से रोकने के उद्देश्य से, CAQM की ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) संबंधी उप-समिति ने पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रैप के तीसरे चरण के तहत सभी कार्रवाई लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम एहतियातन उठाया गया है।

हालांकि वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद 2 जनवरी को ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली गई थीं, लेकिन ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के अंतर्गत कई रोकथाम और नियंत्रण उपाय अब भी पूरे एनसीआर में जारी हैं। दिल्ली-एनसीआर में लागू ग्रैप के तहत वायु गुणवत्ता को चार श्रेणियों में बांटा गया है— ‘खराब’ (AQI 201–300), ‘बहुत खराब’ (AQI 301–400), ‘गंभीर’ (AQI 401–450) और ‘गंभीर प्लस’ (AQI 450 से अधिक)।

हालांकि, सर्दियों के मौसम में प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के साथ-साथ वाहनों से निकलने वाला धुआं, पराली जलाना, पटाखों का उपयोग और अन्य स्थानीय प्रदूषण स्रोत अक्सर दिल्ली-एनसीआर की हवा को खतरनाक स्तर तक पहुंचा देते हैं। ऐसे में CAQM ने नागरिकों से ग्रेप-3 के प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!