सिर्फ आज रात के लिए बढ़ा दिल्ली मेट्रो का समय, रात डेढ़ बजे भी मिलेगी सवारी; जानें वजह
- Curated by: Digpal Singh
- Updated Feb 12, 2026, 11:40 AM IST
आज रात के लिए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। आज देर रात तक मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी। इसलिए देर रात आपको घर जाने में दिक्कत नहीं होगी और दिल्ली मेट्रो आपको सुरक्षित घर के पास तक पहुंचा देगी।
आज देर रात तक मिलेगी दिल्ली मेट्रो की सर्विस
दिल्ली मेट्रो, दिल्ली की लाइफलाइन है और यह दिल्ली के लोगों के लिए हमेशा तैयार रहती है। यही कारण है कि आज रात यानी गुरुवार 12 फरवरी की देर रात तक मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आमतौर पर 11 बजे तक मेट्रो चलती है, लेकिन आज रात डेढ़ बजे तक भी मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होंगी। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि आज दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और नमीबिया के बीच ICC T20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है।
मैच शाम 7 बजे के बाद शुरू होगा, ऐसे में मैच के समय के अनुसार मेट्रो की सेवाओं को भी आगे बढ़ाया गया है, ताकि मैच देखने के लिए जाने वाले दर्शकों को देर रात घर लौटने में किसी तरह की परेशान न हो। क्रिकेट दर्शकों को देर रात सुरक्षित और तेजी से घर पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं देर रात तक मौजूद रहेंगी।
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से स्पेशल अरेंजमेंट का जिक्र है। दिल्ली मेट्रो ने लगभग सभी रूटों पर देर रात को मेट्रो के समय में बदलाव किया है। यहां नीचे हम नॉर्मल टाइम और रिवाइज्ड टाइम दोनों बता रहे हैं।
रेड लाइन (नया बस अड्डा)
- नॉर्मल टाइम - 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:10 AM
रिठाला
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:15 AM
येलो लाइन - समयपुर बादली
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:20 AM
मलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 11:45 PM
ब्लू लाइन - नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12 AM
ब्लू लाइन - वैशाली
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12 AM
द्वारका सेक्ट -21 (नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी की वैशाली की ओर)
- नॉर्मल टाइम- 10:50 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 11:35 PM
द्वारका सेक्ट -21 (वैशाली की ओर)
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 11:45 PM
ग्रीन लाइन - कीर्ति नगर
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 1 AM
इंद्रलोक
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 1 AM
ब्रिगेडियर होशियार सिंह (इंद्रलोक की तरफ)
- नॉर्मल टाइम- 10:45 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12 AM
ब्रिगेडियर होशियार सिंह (कीर्ति नगर की तरफ)
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:10 AM
वायलेट लाइन - कश्मीरी गेट
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:25 AM
राजा नाहर सिंह स्टेडिम
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 11:20 AM
पिंक लाइन - मजलिस पार्क
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:10 AM
शिव विहार
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:10 AM
मजेंटा लाइन - बॉटनिकल गार्डन
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:45 AM
जनकपुरी (वेस्ट)
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 11:30 PM
ग्रे लाइन - द्वारका
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 1:30 AM
धनसा बस स्टैंड
- नॉर्मल टाइम- 11 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 1:15 AM
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन - यशोभूमि द्वारका सेक्टर - 25
- नॉर्मल टाइम- 11:15 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 12:30 AM
नई दिल्ली
- नॉर्मल टाइम- 11:40 PM
- रिवाइज्ड टाइम- 1:00 AM
अरुण जेटल स्टेडियम कैसे पहुंचे?
अगर आप भारत और नामीबिया के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप का मैच देखने जा रहे हैं तो आप मेट्रो से आसानी से सफर कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको वायलेट लाइन के दिल्ली गेट या आईटीओ स्टेशन पर उतरना होगा। दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 और 5 से निकलकर आप स्टेडियम जा सकते हैं। इसके अलावा आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और 4 से भी आप स्टेडियम पहुंच सकते हैं। बता दें कि वायलेट लाइन कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह स्टेडियम तक चलती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
